{"_id":"6227a8e243177f45f748edaf","slug":"oxygen-bagh-dedicated-to-daughters-on-international-women-s-day-in-bali-qutubpur-sonipat-news-rtk6405454108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बली कुतुबपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑक्सीजन बाग बेटियों को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बली कुतुबपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑक्सीजन बाग बेटियों को समर्पित
विज्ञापन
बली कुतुबपुर में ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण के दौरान एसडीएम के साथ मौजूद छात्राएं। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बली कुतुबपुर गांव में ऑक्सीजन बाग बेटियों नाम समर्पित किया गया, जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्र सिंह दून ने किया। वीरांगना अमृता देवी ऑक्सीजन बाग के रूप में यह प्रदेश का ऐसा पहला ऑक्सीजन बाग है, जिसमें विशेष रूप से बहन-बेटियों ने ही पौधरोपण किया है। उपायुक्त ललित सिवाच के मार्गदर्शन में ट्री-मैन देवेंद्र सूरा की पहल पर जिला प्रशासन के पूर्ण सहयोग से बेटियों के नाम प्रदेश का पहला ऑक्सीजन बाग तैयार किया है। वीरांगना अमृता देवी के नाम पर ऑक्सीजन बाग का नामकरण किया गया। इसकी विशेषता यह रही कि इसमें हर पौधा बहन-बेटियों ने ही लगाया है। स्कूली छात्राओं, महिला प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधरोपण करते हुए योगदान दिया।
ऑक्सीजन बाग में मंगलवार सुबह 9 बजे पौधरोपण शुरू किया। गन्नौर के एसडीएम सुरेंद्र दून और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकिता वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी, जिला बाला संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु, संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थानिक) आरती सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ, सुपरवाजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। शुरुआती चरण में 1100 बहन-बेटियों ने 1100 पौधे लगाए हैं। इनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधे शामिल हैं। गन्नौर एसडीएम सुरेंद्र दून ने पौधरोपण कर ऑक्सीजन बाग का शुभारंभ कर विश्व महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी लड़का-लड़की में भेदभाव करने वाले लोग दिखाई देते हैं। किसी भी रूप में भेदभाव नहीं होना चाहिए। समाज में परिवर्तन लाने का काम बेटियां ही करेंगी, जिन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकिता वर्मा ने बेटियों को प्रोत्साहित किया कि पौधरोपण को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, अपितु इसे निरंतरता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समाज में अलग पहचान स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। इस दौरान सुमन, देवेंद्र सरोहा, प्रशांत बूरा, सुनील, सुंदर, जोगेंद्र मलिक, जलजीत, प्रदीप, मंदीप, मोहित, विनय, गौरी, तारा, विशु, रविंद्र मलिक, अमित लाठिया, संजय शर्मा मौजूद रहे।
महिला दिवस पर अनूठी पहल
ऑक्सीजन बाग के संयोजक ट्री-मैन देवेंद्र सूरा ने बताया कि विश्व महिला दिवस के मौके पर ऑक्सीजन बाग की स्थापना उत्साहवर्धक रही। महिला दिवस पर यह अनूठी पहल की गई, जिससे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बल मिलेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी ने कहा कि महिला दिवस पर यह अनुकरणीय पहल की गई है, जिसे और अधिक बढ़ावा मिलना चाहिए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु ने कहा कि प्रदेश का पहला ऑक्सीजन बाग है, जिसे बहन-बेटियों ने तैयार किया है। मंच की कमान संभाल रहे प्राध्यापक डॉ. सुभाष सिसौदिया ने भी पौधरोपण कर प्रोत्साहन दिया।
विज्ञापन
ऑक्सीजन बाग में इन विद्यालयों की छात्राओं ने किया पौधरोपण
गन्नौर के खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण किया। इस दौरान नवज्योति शिक्षा सदन, एमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरढ़ाना, आशादीप स्कूल पुगथला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बली कुतुबपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरढ़ाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुबडू की छात्राओं ने पौधरोपण किया।
वीरांगना अमृता देवी को किया स्मरण
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के पहले ऑक्सीजन बाग को वीरांगना अमृता देवी को समर्पित किया गया है। इस दौरान वीरांगना अमृता देवी को नमन किया गया। देवेंद्र सूरा ने बताया कि अमृता देवी ने 1730 में राजस्थान में अपने गांव खेजड़ी में पेड़-पौधे बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया था। अपनी तीन बेटियों आसू, रत्नी और भागू के साथ खेजड़ी के पेड़ों को बचाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

बली कुतुबपुर में ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण करतीं छात्राए। संवाद- फोटो : Sonipat

बली कुतुबपुर में ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण करतीं महिलाएं और छात्राएं। संवाद- फोटो : Sonipat