फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Overbridge under construction turns into a death trap; youth dies a tragic death after falling into a pit.

Sonipat News: निर्माणाधीन ओवरब्रिज बना मौत का जाल, गड्ढे में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

Thu, 23 Jul 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Overbridge under construction turns into a death trap; youth dies a tragic death after falling into a pit.
फोटो : सोनीपत के राठधना रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास गड्ढे में गिरी बा
सोनीपत। राठधाना रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही के कारण एक और युवक की जान चली गई। खेड़ी मनाजात निवासी 30 वर्षीय मोहित की बाइक तड़के करीब तीन बजे सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गई। निर्माणाधीन पिलर के लोहे के सरियों से टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बारोटा चौकी पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई आकाश ने बताया कि मोहित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और ड्यूटी खत्म कर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। राठधाना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण के लिए सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोदा गया था। उनका आरोप है कि वहां पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देने से बाइक सीधे उसमें जा गिरी और मोहित सरियों से टकरा गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की।
बाक्स
7 जुलाई को गड्ढे में गिरने से एक युवक हुई थी मौत
7 जुलाई को बहालगढ़ स्थित एनएच-44 पर फुटओवर ब्रिज निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरने से भी एक युवक की मौत हुई थी। उस मामले में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में एनएचएआई के परियोजना निदेशक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
युवक की रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में बाइक समेत गिरने से मौत हो गई। परिवार ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि करीब तीन साल से काम पूरा नहीं हो सका है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर रवि, थाना प्रभारी कुंडली

फोटो : सोनीपत के राठधना रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास गड्ढे में गिरी बा

फोटो : सोनीपत के राठधना रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास गड्ढे में गिरी बा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article