{"_id":"677ac1b5ff6afd867f052b35","slug":"outrage-over-use-of-substandard-material-in-culvert-under-construction-sonipat-news-c-196-1-nnl1004-119949-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निर्माणाधीन पुलिया में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निर्माणाधीन पुलिया में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से आक्रोश
Sun, 05 Jan 2025 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10पुलिया निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री।
सिहमा। गांव दुलोठ जाट से सिलारपुर को जाने वाली सड़क की नहर पर निर्माणाधीन पुलिया में घटिया सामग्री का प्रयोग करने से लोगों में नहर विभाग व ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है।
नागरिक विक्रम सिंह, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, हरीश कुमार, ललित कुमार, हरिश्चंद्र, दयाराम व विजय सिंह आदि ने बताया कि नहर विभाग ने पुलिया के निर्माण करने का कार्य ठेकेदार को दिया गया है, लेकिन ठेकेदार पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा है।
घटिया सामग्री के प्रयोग करने वाले ठेकेदार से जब बात की गई तो वह तेवर दिखाने पर उतारू हो गया है। लोगों ने बताया कि ठेकेदार अपनी ग़लती मानने की जगह यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि हमें काम करने के लिए सरकार द्वारा घटिया सामग्री की ही राशि दी जाती है। लोगों ने सरकार व संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया के निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का ही प्रयोग किया जाए।