फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Our agreement with BJP will continue even in Panchayat elections: Ajay Chautala

भाजपा के साथ हमारा समझौता पंचायत चुनाव में भी बना रहेगा : अजय चौटाला

Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Our agreement with BJP will continue even in Panchayat elections: Ajay Chautala
भाजपा और जजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करते जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला। संवाद - फोटो : Sonipat
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि जजपा व भाजपा का समझौता आने वाले पंचायत चुनाव में भी बरकरार रहेगा। पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द होगी। चुनाव कराने के लिए सरकार की सभी तैयारियां पूरी है।
विज्ञापन

जजपा के राष्ट्रीयाध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला वीरवार को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ के सेक्टर-7 स्थित आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी बुजुर्ग की पेंशन नहीं कटेगी, बल्कि गठबंधन सरकार बुढ़ापा, विधवा व दिव्यांगों की हर रोज नई पेंशन बनाने काम कर रही है। दिवंगत देवीलाल ने प्रदेश के बुजुर्गों के लिए सम्मान भत्ते की शुरुआत की थी। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए बुजुर्गों को सम्मान भत्ता दिया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. के सी बांगड़, जिला अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मलिक, भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी के अलावा नरेंद्र गहलावत, कुलदीप मलिक, शीलू खासा, जोनी लठवाल, डॉ. राममेहर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed