{"_id":"6435b93d732a2359b40154e6","slug":"other-agencies-including-fci-bought-405-mt-wheat-bhakiyu-opposes-new-guideline-sonipat-news-c-17-1-120818-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एफसीआई समेत अन्य एजेंसियों ने 405 एमटी गेहूं खरीदा, भाकियू का नई गाइडलाइन को लेकर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एफसीआई समेत अन्य एजेंसियों ने 405 एमटी गेहूं खरीदा, भाकियू का नई गाइडलाइन को लेकर विरोध
विज्ञापन
गन्नौर अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की ढेरियां। संवाद
सोनीपत। खाद्य मंत्रालय की ओर से गेहूं खरीद प्रक्रिया की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जिसके बाद भारतीय खाद्य निगम व अन्य सरकारी एजेंसियों की तरफ से साइलो मोहाना, अनाज मंडी व ग्रामीण खरीद केंद्रों में 405 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। दूसरे दिन भी सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही मंडी में फसल की आवक बढ़ी है। गेहूं खरीद को लेकर मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन का भाकियू ने विरोध किया और सरकार से नई गाइडलाइन को वापस लेने की मांग की है।
एफसीआई की ओर से गांव मोहाना स्थित साइलो में 203 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। खरखौदा अनाज मंडी में 90 एमटी, गोहाना अनाज मंडी में 52 एमटी, गन्नौर व चारों खरीद केंद्र में 60 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। वहीं सोनीपत अनाज मंडी के अलावा मुरथल, नाहरा व फरमाणा खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद नहीं हुई। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एफसीआई की ओर से सोनीपत मंडी में गेहूं की खरीद की जानी थी, लेकिन एफसीआई के अधिकारी मंडी में खरीद करने नहीं पहुंचे। एफसीआई के प्रबंधक धर्मेंद्र कटारिया ने बताया कि 6 फीसदी तक चमकविहीन गेहूं की बिना वैल्यू कट के साथ खरीद की जाएगी। 6 से 18 फीसदी के लिए पांच अलग-अलग श्रेणी बनाई गई है। 6 से 8 फीसदी तक सुकड़े हुए गेहूं मिलने पर 5.31 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से काटे जाएंगे। वहीं मंडियों में हैफेड के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व अन्य एजेंसियों की ओर से खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है।
15 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि सरकार ने गेहूं खरीद पर 18 फीसदी तक छूट दी है, लेकिन सरकार इसके बदले में किसानों को 37 रुपये प्रति क्विंटल कम भुगतान करेगी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान है। नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त बोनस का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 14 अप्रैल तक सरकार ने गेहूं खरीद को लेकर दी गई छूट को वापस नहीं लिया तो 15 अप्रैल से आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एजेंसियों का नया शेड्यूल जारी, खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक तेज
गोहाना। किसानों के लिए राहत की खबर है कि अब अनाज मंडी में सप्ताह के हर दिन गेहूं की फसल की खरीद होगी। इसके लिए सरकार ने हैफेड व एफसीआई के बाद वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन एजेंसी को गेंहू खरीद करने के लिए अधिकृत किया है। इसके लिए नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वहीं गोहाना अनाज मंडी में गेंहू की आवक भी तेज हो गई है और मंगलवार को 52 हजार एमटी गेहूं की खरीद हुई है। रोजाना खरीद होने से किसानों को फसल बेचने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
किस दिन कौनसी एजेंसी करेगी खरीद
दिन एजेंसी
सोमवार : हैफेड मंगलवार : हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन
बुधवार : हैफेड वीरवार : हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन
शुक्रवार : हैफेड शनिवार : एफसीआई
रविवार : एफसीआई
मुख्यालय के निर्देशानुसार अब सप्ताह के 7 दिन गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। इसके लिए नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। किसानों को अब किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना