फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD will start from today at 8 am

Sonipat News: आज से सुबह 8 बजे शुरू होगी ओपीडी

Sun, 16 Apr 2023 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Apr 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
OPD will start from today at 8 am
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार से ओपीडी का समय बदल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के नए आदेश के अनुसार अस्पताल में अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर बैठेंगे। चिकित्सक को दिखाने के लिए ओपीडी कार्ड बनाने के लिए सुबह 9 बजे खुलने वाली खिड़की सोमवार से सुबह 8 बजे से खुलेगी। ओपीडी के अलावा दवा लेने और टेस्ट कराने के समय में भी परिवर्तन किया गया है। दूसरी ओर गर्मी बढ़ते ही सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बदलते मौसम की वजह से बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द एवं अन्य बीमारियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी का कार्ड बनवाने का समय अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसी तरह ओपीडी में दवा के लिए खुलने वाली खिड़की का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि अब तक यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का था। वहीं अस्पताल में होने वाले सभी प्रकार के टेस्ट के लिए पर्ची बनवाने का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगा। 15 अक्तूबर तक नागरिक अस्पताल की ओपीडी, टेस्ट एवं दवा लेने का समय अब यही रहेगा। वहीं खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांच सुबह 8 से 11 बजे तक होगी और दोपहर 2 बजे तक रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन

गर्मी में बढ़ रही मरीजों की संख्या
मौसम में परिवर्तन होते ही मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हो गया है। अस्पताल में एक माह पहले तक जहां ओपीडी 1200 तक थी। अब यह ओपीडी 1500 तक पहुंच गई है। मौसम परिवर्तन की वजह से ओपीडी की संख्या में बढ़ोतरी होती है। अब गर्मी बढ़ने से सिविल अस्पताल की ओपीडी भी हर रोज बढ़ रही है। अब मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस समय एलर्जी, वायरल बुखार, खांसी, जुकाम व आंखों के पीड़ित भी ज्यादा मिल रहे हैं। ऐसे मौसम में खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। हल्का व संतुलित आहार लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-संजीवनी एप नहीं हुआ कारगर
सरकार की ओर से साधारण बीमारियों के इलाज के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई थी। इसके तहत ई-संजीवनी एप के माध्यम से मरीज घर बैठे डाक्टर से सलाह ले सकते हैं। डाक्टर बीमारी के हिसाब से उसे दवाई लिखकर व्हाट्सएप पर भेज देते हैं। हालांकि यह सुविधा अधिक कारगर साबित नहीं हुई। एप पर अधिक मरीज नहीं आ रहे हैं। अधिकतर मरीज ओपीडी में ही आते हैं।

नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय बदला गया है। इसके लिए सभी चिकित्सकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। - डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed