{"_id":"68b606b2124f2789cf044a07","slug":"op-jindal-university-student-duped-of-rs-374-lakh-in-the-name-of-online-job-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141597-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऑनलाइन जॉब के नाम पर ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की छात्रा से 3.74 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऑनलाइन जॉब के नाम पर ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की छात्रा से 3.74 लाख की ठगी
Tue, 02 Sep 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राठधना रोड स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की छात्रा को ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा से 3.74 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जम्मू सिटी निवासी सिया गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह ओपी जिंदल ग्लोबल विवि में बीए की छात्रा हैं। उनके मोबाइल पर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया था। मैसेज में कंपनी का नाम टाइम्स इंटरनेट इंडिया बताया गया। संपर्क करने वाली महिला ने अपना नाम सुनीला बताया और पीड़िता से टेलीग्राम के जरिए बातचीत शुरू की थी।
महिला ने छात्रा को पहले गूगल रिव्यू टास्क करने को कहा और उसके बाद पैसे निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। धीरे-धीरे आरोपी ने छात्रा को ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए उकसाया और उसके नाम से एक अकाउंट बनवाया। इसी बहाने आरोपी ने उनसे 3,74,320 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
गुमराह कर गायब हुई आरोपी
छात्रा ने कई बार अपने पैसों की जानकारी मांगी, लेकिन उक्त महिला उसे झूठे बहाने बनाकर गुमराह करती रही। बाद में उसने मैसेज भेजना भी बंद कर दिया। तब छात्रा को साइबर ठगी का अहसास हुआ और उसने राई थाना पुलिस से शिकायत की।