{"_id":"61d8775933b57a3b76252c6d","slug":"online-movement-pass-can-be-made-on-saral-portal-to-go-from-haryana-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अंतरराज्यीय आवाजाही के लिए ऑनलाइन मूवमेंट पास की सुविधा दोबारा शुरू, दिल्ली में लगे वीकेंड कर्फ्यू को देखते हुए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अंतरराज्यीय आवाजाही के लिए ऑनलाइन मूवमेंट पास की सुविधा दोबारा शुरू, दिल्ली में लगे वीकेंड कर्फ्यू को देखते हुए लिया फैसला
Fri, 07 Jan 2022 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:54 PM IST
सार
दिल्ली के रास्ते आने-जाने के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन करके मूवमेंट पास प्राप्त किया जा सकता है। शुक्रवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर एनसीआर में आने वाले जिलों के उपायुक्तों से विशेष बातचीत करते हुए स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
लघु सचिवालय में मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान माैजूद अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि दिल्ली में सप्ताहांत (वीकेंड कर्फ्यू) के चलते आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से मूवमेंट पास जारी करने की सुविधा दोबारा प्रारंभ की गई है। सरल पोर्टल पर आवेदन करके मूवमेंट पास प्राप्त किया जा सकता है। इससे दिल्ली के रास्ते आने-जाने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डीसी ने मुख्य सचिव संजीव कौशल के निर्देश पर जानकारी दे रहे थे। इससे पहले मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपायुक्तों से विशेष बातचीत करते हुए स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए बताया कि दिल्ली के रास्ते अन्य जिलों अथवा राज्यों में जाने के लिए लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। सोनीपत से भी काफी संख्या में लोगों का दिल्ली व दिल्ली के रास्ते आना-जाना होता है।
विज्ञापन
इनमें स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य सेवाओं से जुड़े लोग भी शामिल रहते हैं, जिन्हें निर्बाध आवाजाही की आवश्यकता है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने फिर से सरल पोर्टल शुरू कर रही है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन मूवमेंट पास जारी किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने इसके लिए उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।