फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Online draw for agricultural equipment related to crop residue was done on the departmental portal.

Sonipat News: फसल अवशेष से संबंधित कृषि यंत्रों का विभागीय पोर्टल पर किया ऑनलाइन ड्रॉ

Fri, 14 Nov 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 14 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Online draw for agricultural equipment related to crop residue was done on the departmental portal.
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से फसल अवशेष से संबंधित कृषि यंत्रों का वीरवार को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन ड्रॉ किया गया। जिसमें जिलास्तरीय कार्यकारी कमेटी की ओर से किसानों का चयन किया गया। ऑनलाइन ड्रा उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि ड्रॉ में सुपर सीडर के 42, बेलर मशीन के 16, स्ट्रॉ रैक के 2, रोटरी स्लेशर के 14, लोडर के 13, जीरो टील के 9, सुपर एसएमएस के 5, रीपर बाइंडर के 2, स्मार्ट सीडर के 2, रिवर्सिबल एमबी प्लॉ के 4, पैडी स्ट्रॉ चॉपर के 38 व सर्फेस सीडर के 2 किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

अब पोर्टल पर सभी के दस्तावेजों की जांच कर ऑनलाइन अप्रूवल दी जाएगी। इसके बाद किसान कृषि यंत्र को खरीद कर बिल पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को 30 नवंबर तक कृषि यंत्र खरीदने होंगे। 10 दिसंबर तक बिल पोर्टल पर अपलोड करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन संबंधित कृषि यंत्रों के ऑनलाइन आवेदन कृषि विभाग के पोर्टल पर 20 अगस्त तक लिए गए थे। जिले में 1953 किसानों ने पोर्टल पर फसल अवशेष संबंधित कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से पहले चरण में 645 किसान का चयन किया गया था। अब शेष आवेदकों में से 149 का चयन किया गया है। बैठक में सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा, कृषि विज्ञान केंद्र से कुलदीप दहिया, बागवानी विभाग से राहुल व कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed