फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   online cheating with a businesman

ऑनलाइन पैसे भेजने के नाम पर ईंट भट्ठा मालिक से 18000 रुपये ठगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
online cheating with a businesman
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 निवासी ईंट भट्ठा संचालक को झांसे मे लेकर 18000 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। उनसे ईंट खरीदने के नाम पर खाता नंबर पूछकर व व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर ठगी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-14 के सिद्धार्थ आंतिल ने बताया कि उनका मुरथल में ईंट भट्ठा है। उनके पिता के पास 22 अप्रैल को किसी ने फोन किया था। फोन करने वाले ने कहा था कि उसे ईंट खरीदनी है। लॉकडाउन के चलते वह नहीं आ सकता। उसने ईंटों के पैसे ऑनलाइन देने की बात कही थी। जिस पर उसके पिता ने उसका नंबर दे दिया था। फोन करने वाले ने उसे फोन कर उससे व्हाट्सएप नंबर ले लिया। उसने कहा कि वह लिंक भेज रहा है। जिस पर क्लिक करने से उनके खाते में पैसे आ जाएंगे। पहले उसने पांच रुपये भेजे। बाद में फिर से एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से 10000 रुपये निकल गए। जिस पर उसने उसे कहा तो फोन करने वाले ने कहा कि गलत लिंक भेज दिया है। उसने एक अन्य लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने से 5000 व तीसरी बार लिंक भेजकर 3000 रुपये निकाल लिए। तब उसे ठगी का पता लगा तो आरोपी को फोन किया। उसने फोन नहीं उठाया। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। इस तरह की ठगी चार दिन पहले एक कूलर विक्रेता से भी की थी। उनके खाते से 30000 रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed