फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   online application starts for admission to vacant seats of ITI

आईटीआई की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
online application starts for admission to vacant seats of ITI
सोनीपत। जिले के 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। यह प्रक्रिया 18 दिसंबर तक चलेगी। अब तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन न करने वाले विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। 13 दिसंबर से शुरू होने वाली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में नए व पुराने आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी। जिसके बाद 13 अक्तूबर से 26 नवंबर तक पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी की गई। सीटें रिक्त रहने पर 28 से 30 नवंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले हुए। उसके बावजूद भी जिले की सभी आईटीआई में कई ट्रेड्स में सीटें रिक्त हैं। जिला आईटीआई की बात करें तो यहां 940 सीटों पर 840 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला सुनिश्चित किया है। विभिन्न ट्रेड्स में अभी भी 100 सीटें रिक्त हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने रिक्त सीटों को भरने के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। ताकि सभी रिक्त सीटों पर दाखिले पूरे हो सकें।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया में लागू नहीं होगा आरक्षण
जारी नए शेड्यूल के अनुसार 13 से 19 दिसंबर तक सभी आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले करेंगी। इसमें नए व पुराने आवेदन करने वाले सभी आवेदक शामिल हो सकेंगे। ऑन द स्पॉट चलने वाली दाखिला प्रक्रिया में किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज लगेगी नई मेरिट लिस्ट
आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित संस्थान में सुबह 9 से 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। दोपहर 1 बजे मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें शामिल विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला मिलेगा। सात दिनों तक रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी और जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम होगा, उन्हें उसी दिन दाखिला दिया जाएगा। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

वर्जन
आईटीआई की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 18 दिसंबर तक चलेगी। जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन आवेदन कर 13 से 19 दिसंबर तक चलने वाली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed