{"_id":"61eb04d765800b7b304393cf","slug":"ongoing-construction-work-on-9-dpc-and-6-raw-routes-demolished-sonipat-news-rtk6363599188","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 डीपीसी और 6 कच्चे मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्य किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 डीपीसी और 6 कच्चे मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्य किए ध्वस्त
विज्ञापन
गांव राई में किए जा रहे अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करते हुए। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव राई में अवैध निर्माणों की तोड़फोड़ की। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से गांव राई की राजस्व संपदा में एचएसआईआईडीसी के नजदीक आउटर रोड के साथ 5 डीपीसी, 4 कच्चा मार्ग और गांव राई से राठधाना रोड पर 4 डीपीसी, 2 कच्चे मार्ग पर किए जा रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त किया। अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रही कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार ने बताया कि गांव राई में अवैध निर्माण कार्य होने की शिकायतें मिल रही हैं। अवैध निर्माण कार्य करने वालों को नोटिस भी जारी किए गए, उसके बाद भी निर्माण कार्य को नहीं रोका गया। जिसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। विभाग द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई आगामी समय में भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए अवैध कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। लोगों से अपील है कि भू माफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न करें। अवैध कॉलोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती।
विज्ञापन
डीटीपी विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अवैध निर्माण न होने दिया जाए। आमजन से अपील है कि नियंत्रित क्षेत्र में निर्माण से पूर्व डीटीपी से अनुमति लें, उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें, अन्यथा अवैध निर्माण को तोड़ने के साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। तोड़फोड़ में जो खर्चा आएगा उसकी वसूली अवैध निर्माणकर्ता से की जाएगी। प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क करें। ललित सिवाच, उपायुक्त, सोनीपत।