फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One thousand rupees looted at the tip of a knife, people caught

चाकू की नोक पर एक हजार रुपये लूटे, लोगों ने दबोचा

Tue, 01 Mar 2022 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
One thousand rupees looted at the tip of a knife, people caught
सोनीपत। सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति को चाकू की नोक पर लेकर एक आरोपी ने एक हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर जब वह भागने लगा तो पीड़ित ने शोर मचा दिया। जिस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे ओल्ड सिटी चौकी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के कानपुर शहर निवासी विशाल गुप्ता ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि वह फिलहाल पारस धर्मशाला में रह रहा है। वह फैक्टरी में काम करता है। रविवार रात करीब नौ बजे वह धर्मशाला स्थित कमरे से मुरथल अड्डा स्थित अन्नपूर्णा ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। जब वह सब्जी मंडी के पास पहुंचा तो अचानक एक युवक आया और उसे चाकू दिखाकर काबू कर लिया। आरोपी एक हजार रुपये लूटकर भागने लगा। जिस पर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान भाटान मोहल्ला के विकास के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विशाल के बयान पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
रात को व्यक्ति से नकदी लूटने व आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे नकदी बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed