{"_id":"6339e1e30935946f1b47c1b7","slug":"one-lakh-rupees-kept-in-helmet-stolen-at-petrol-pump-sonipat-news-rtk6597587128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर से आते हुए हेलमेट में रखे एक लाख रुपये, पेट्रोल पंप पर नकदी समेत हेलमेट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर से आते हुए हेलमेट में रखे एक लाख रुपये, पेट्रोल पंप पर नकदी समेत हेलमेट चोरी
विज्ञापन
खरखौदा। बहन के घर से हेलमेट में एक लाख रुपये रखकर लौट रहे युवक ने पेट्रोल पंप पर पानी पीने के दौरान हेलमेट को वहीं पर छोड़ दिया और घर की तरफ चल दिया। बाद में युवक लौटा तो ना हेलमेट मिला ना नकदी। युवक ने मामले की शिकायत फरमाणा चौकी पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निजामपुर माजरा निवासी नीरज का कहना है कि वह झज्जर जिले के गांव जगतपुर में बहन के घर एक लाख रुपये लेने के लिए गया था। बहन के पास से एक लाख रुपये की नकदी लेकर उसने उसे हेलमेट में टेप से चिपका लिया, ताकि नकदी गुम न हो जाए और सही सलामत वह नकदी को लेकर घर पहुंच जाए। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर दूसरी बहन प्रीति के पास गया और उसे अपने साथ लेकर निजामपुर माजरा की ओर चल पड़ा। उनका कहना है कि सिलाना गांव में पहुंचने के बाद उसने वहां पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए बाइक को रोक लिया। इस बीच उसने हेलमेट को उतारकर कुर्सी पर रख दिया और पानी पीने के लिए चला गया। पानी पीने के बाद वह हेलमेट उठाना भूल गया और अपने घर की तरफ चल दिया। इसी बीच उसे याद आया कि पंप पर से उसने अपना हेलमेट नहीं उठाया। वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा लेकिन जहां पर उसने हेलमेट रखा था वहां हेलमेट नहीं मिला। काफी तलाश करने पर भी जब हेलमेट नहीं मिला तो सीसीवीटी चेक करवाए गए। जिसमें एक व्यक्ति हेलमेट उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। मामले की शिकायत फरमाणा चौकी पुलिस को दी गई है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
हेलमेट में रखी नकदी हेलमेट सहित चोरी होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में संदिग्ध दिखाई दे रहा है, लेकिन तस्वीर साफ नहीं है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। हेलमेट उठाने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।- इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा