{"_id":"63fbacfd8d19ae33b802ff74","slug":"one-died-in-road-accident-sonipat-news-c-17-1-78944-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोलन से लौट रहे कंपनी कर्मी की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोलन से लौट रहे कंपनी कर्मी की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Mon, 27 Feb 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर कुमासपुर के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह अपने साथी संग हिमाचल प्रदेश के सोलन से घूमकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही उनके पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर अलप्पक्कम शीतला पताभी नगर निवासी बालाकृष्णन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा थेजस एलबी सात माह से उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-156 स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह 24 फरवरी को अपने सहकर्मी अच्युत के साथ अलग-अलग बाइक पर हिमाचल के सोलन घूमने गए थे। वह 25 फरवरी को वापस लौट रहे थे। जब वह कुमासपुर के पास पहुंचे तो उनके बेटे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। मामले का पता लगने पर वह सोनीपत पहुंचे। जहां बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बालाकृष्णन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।