फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   one crore will be spent on civerage

बदलेगी शहर की सूरत, सीवरेज पर एक करोड़ होंगे खर्च

Mon, 29 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Mon, 29 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुराने शहर में सीवरेज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री ने सोमवार को एक करोड़ रुपये की लागत से नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का नारियल तोड़कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद गलियां बनवाने की भी घोषणा की। इससे पुराने शहर के तकरीबन 30 हजार नागरिकों को फायदा पहुंचेगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 100 साल से भी पुराने इस क्षेत्र के विकास को लेकर पूर्व सरकारें कभी गंभीर नहीं रही। पुराने शहर के बड़ा जैन मंदिर, गंज बाजार, कुम्हार गेट, सुनारों वाली गली, हलवाई हट्टा, फैज बाजार, लाल दरवाजा आदि इलाके में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली किसी से छिपी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


इस पर काम करते हुए पुराने शहर के अंदर 16 इंच के पाइप लाइन बिछाने का खाका तैयार किया गया और आज इस काम का आगाज हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन बदलने का काम पूरा होने के बाद इस क्षेत्र के 30 हजार लोगों की सहूलियत के लिए गलियां भी बनवाई जाएंगी, जिसपर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इस हिस्से का व्यापारिक महत्व और रिहायशी क्षेत्र का स्तर भी बढ़ जाएगा। उन्होंने इलाके की विभिन्न गलियां का निरीक्षण करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में सीवरेज बदलने का काम किया जाए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधा दी जा सकें।


इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि इस क्षेत्र में बिजली, पानी, रात्रिप्रकाश की बेहतर व्यवस्थाएं भी करवाई जाएंगी, ताकि हजारों आमजन को इसका फायदा मिल सके। गंज बाजार में भी 35 लाख रुपये खर्च करके नालियों को ढंकवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed