फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One and a half year old girl dies after drowning in a water filled pond

Sonipat News: पानी से भरे खाल में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

Tue, 17 Feb 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old girl dies after drowning in a water filled pond
खरखौदा। खांडा गांव में एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची की सोमवार को पानी से भरे खाल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद भट्ठे पर काम कर रहे श्रमिकों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

खांडा गांव के एक ईंट-भट्ठे पर छत्तीसगढ़ से आए श्रमिक काम करते हैं। इन्हीं श्रमिकों में शामिल लालू की डेढ़ वर्षीय बेटी अनमोल सोमवार को अपनी झुग्गी के पास खेल रही थी। इस दौरान परिजन ईंट बनाने गए हुए थे। अनमोल खेलते-खेलते झुग्गी के पास से गुजरने वाले पानी निकासी के खाल में जा गिरी।
विज्ञापन

किसी के आसपास न होने के कारण उसे किसी ने देखा नहीं और डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजनों ने बच्ची को झुग्गी के पास नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्ची पानी के खाल में गिरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए खरखौदा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पवन मलिक का कहना है कि हादसे में बच्ची की जान चली गई, पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed