फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One accused arrested for killing a young man with a knife on Chhath festival

छठ पर्व पर युवक की चाकू गोदकर हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Nov 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for killing a young man with a knife on Chhath festival
युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : Sonipat
छठ पर्व पर कबीरपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या व अन्य को घायल करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक तारा नगर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन

कबीरपुर निवासी रितिक ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत दी थी कि वह अपने साथी रवि व परिचितों के साथ कबीरपुर नजदीक कृपाल आश्रम के पास बनाए गए घाट पर महापर्व छठ मनाने गया था। यहां वह घाट के बाहर आतिशबाजी चला रहे थे। आतिशबाजी को लेकर अभिषेक के साथ कहासुनी हुई थी। आरोपी को उन्होंने कहा कि वह छठ पूजा के त्योहार में दखल न डाले। इतना कहते ही उसने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। फिर वह मौके से चला गया था। कुछ समय बाद अभिषेक चाकू लेकर आया और उन्हें मारने शुरू कर दिए। उसके साथ दो आरोपी और थे। अभिषेक ने उसके साथ ही रवि, सागर, राजेश, रत्नेश व उसकी मां अनीता को भी चाकू मारे। चाकू लगने से सभी घायल हुए। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ समय बाद ही रवि की मौत हो गई। रवि माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

छठ पूजा के दिन खो दी इकलौती संतान
छठ महापर्व बच्चों की लंबी आयु के लिए किया जाता है। लेकिन पर्व के दौरान ही रवि के माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे को खो दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कहासुनी की रंजिश के चलते वारदात की। हमले में घायल सागर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी छाती व फेफड़ों में चाकू लगा है। सागर का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। इंस्पेक्टर बदन सिंह, सदर थाना प्रभारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed