फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On winning the medal in the Olympics, celebrating the celebration, dancing

ओलंपिक में पदक जीतने पर साई में मनाया जश्न, नाचते हुए दी बधाइयां

Mon, 09 Aug 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
On winning the medal in the Olympics, celebrating the celebration, dancing
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों की खुशी में बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में जश्न मनाया गया। यहां अभ्यास करने वाले सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के साथ क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने कुश्ती में जीते पदक और नीरज चोपड़ा के बनाए इतिहास का जश्न मनाया।
विज्ञापन

ललिता शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को दिए जा रहे समर्थन से कुश्ती निश्चित रूप से अगले ओलंपिक में और पदक दिलाएगी। जिसमें साई केंद्र का अहम योगदान रहेगा। जश्न के दौरान सभी खिलाड़ियों व कोचों ने नाच-गाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी।
विज्ञापन

प्रदेश के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वहीं गांव नाहरी के पहलवान रवि दहिया ने अपना दमदार खेल दिखाते हुए देश की झोली में रजत पदक डाला। ये दोनों पहलवान साई सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे। दोनों ही पहलवानों ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के समय साई ने खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण जारी रखने के लिए बेहतर प्रबंध किए, ताकि इनकी तैयारियों पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े। ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों को ग्रीन जोन (बायो-बबल) में रखा गया, ताकि उनके प्रशिक्षण में किसी प्रकार की बाधा न आए और उन्हें कोविड से भी सुरक्षित रखा जा सके। साई केंद्र में किए गए प्रयासों का परिणाम सार्थक रहा और हमारे खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीते। एनआरसी (राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र), साई बहालगढ़ के प्रभारी वजीर सिंह फोगाट ने कहा कि केंद्र में कुश्ती के कैंप लगाए जाते हैं, जिसमें सर्वोत्तम सुविधाएं दी जाती हैं। ताकि देश के लिए चैंपियन तैयार किए जा सकें। एथलीटों के प्रदर्शन में सुधार और बेहतर सुविधाओं के साथ नया कुश्ती हॉल बनाया जा रहा है। जहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed