{"_id":"61a26bdcc98b2111a775779b","slug":"on-the-spot-admissions-will-start-from-today-on-vacant-seats-in-iti-sonipat-news-rtk631107246","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में रिक्त सीटों पर आज से शुरू होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में रिक्त सीटों पर आज से शुरू होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत। संवाद
- फोटो : Sonipat
जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर रविवार से ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू होंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस दाखिला प्रक्रिया में रोजाना नई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन दाखिला दिया जाएगा। अगले दिन नई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 30 नवंबर तक यह प्रक्रिया चलेगी। अब तक आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली। इसके बाद 13 अक्तूबर से 26 नवंबर तक पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया चली। उसके बावजूद जिले की सभी आईटीआई में 20 से 40 प्रतिशत तक सीटें खाली हैं। इस स्थिति को देखते हुए ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई प्रबंधन को ऑन द स्पॉट दाखिले करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी रिक्त सीटों पर दाखिला सुनिश्चित किया जा सके। 28 नवंबर को रविवार होने के बावजूद ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए 20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो तीन दिनों तक चलने वाली दाखिला प्रक्रिया को पूर्ण करेगी।
सुबह 9 से 11 बजे तक जमा करवाना होगा रैंक कार्ड
आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को रोजाना सुबह 9 से 11 बजे तक रैंक कार्ड जमा करवाना होगा, जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। दोपहर एक बजे से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी, जब तक मेरिट लिस्ट में शामिल सभी विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिलता, प्रक्रिया चलती रहेगी। अगले दिन नई मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। तीन दिनों तक यही प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
940 में से 732 सीटों पर हो चुके हैं दाखिले
जिला आईटीआई में 27 ट्रेड की 940 सीटों पर पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया के बाद 732 सीटों पर दाखिला हो चुका है। पांचवीं मेरिट लिस्ट में शामिल 156 विद्यार्थियों में से केवल 90 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया था, जबकि 25 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला रद्द करवाया था, ताकि ऑन द स्पॉट प्रक्रिया में मनपसंद ट्रेड में दाखिला ले सकें। आईटीआई में अभी भी 208 सीटें रिक्त हैं, जिन पर दाखिले किए जाएंगे।
लागू नहीं होगा कोई आरक्षण
28 से 30 नवंबर तक सभी आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले करेंगी, जिसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल अनुसार रिक्त सीटों पर चलने वाली दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
वर्जन
जिले की सभी आईटीआई में रविवार से तीन दिन तक रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को रोजाना सुबह 9 से 11 बजे तक उस आईटीआई में मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। साथ ही दाखिले के समय स्वयं उपस्थित रहना होगा। रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी, जिसमें शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन दाखिले दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक जारी रहेगी।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत