फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the issue of street lights, cleanliness and johads, the councilor has been told the solution to the commissioner

स्ट्रीट लाइट, सफाई और जोहड़ों के मुद्दे पर बिफरे पार्षद, आयुक्त से कहा हो समाधान

Wed, 12 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
On the issue of street lights, cleanliness and johads, the councilor has been told the solution to the commissioner
स्ट्रीट लाइट, सफाई व जोहड़ों की समस्या को लेकर एक बार फिर नगर निगम के सभी पार्षद लामबंद हो रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि शहर के कई क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े ढेरों से निजात नहीं मिल रही है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट न लगाए जाने से आधे से अधिक वार्डों में अंधेरा पसरा है। जोहड़ों की सफाई को लेकर तो लंबे समय से केवल आश्वासन मिल रहे हैं। इन मुद्दों पर पार्षदों ने नगर निगम कमिश्नर मोनिका गुप्ता से मुलाकात की और विकास कार्यों को तेजी से शुरू करवाने की मांग की। पार्षदों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर नहीं उठाए हैं। अवैध डंपिग बिंदु समस्या बने हुए हैं। निगम कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद स्वच्छता की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम पार्षद पुनीत त्यागी, हरिप्रकाश सैनी, अतुल जैन, सुरेंद्र नैय्यर व मुनीराम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए जोहड़ की सफाई कराई जाए। अधिकतर गांवों में जोहड़ ओवरफ्लो हो चुके है। इससे जोहड़ का पानी गलियों में बह रहा है। वहीं, निगम क्षेत्र में किए जा रहे अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की। साथ ही पानी निकासी के लिए नालों की सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि निगम बने हुए सात साल हो चुके हैं, उसके बावजूद निगम क्षेत्र में अभी तक नई स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगाई गई है। सूरज ढलते ही गलियों व सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। जिससे लोगों को सड़कों से गुजरने में परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर वह बार-बार मांग कर रहे है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों में बने गड्ढों को भरवाने की मांगपार्षदों ने शहर की सड़कों पर हुए गड्ढों को भरवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शहर में कई मुख्य चौराहों पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं, जिन्हें नहीं भरा गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां तक कि गीता भवन जैसे व्यस्त मार्ग पर भी सड़क बेहद खराब है। इस पर निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने पार्षदों को जल्द उनकी मांगों का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed