फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On Patwari strike, income, caste and residence certificates could not be made

Sonipat News: पटवारी हड़ताल पर, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र नहीं बन सके

Wed, 03 Jan 2024 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
On Patwari strike, income, caste and residence certificates could not be made
सोनीपत। लघु सचिवालय परिसर में पटवारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन जिले के 79 पटवारियों के हड़ताल पर जाने के चलते पटवारखानों पर ताले लटके रहे। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, फर्द के कार्य आदि कामकाज प्रभावित हुए। लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। धरने की अध्यक्षता कर रहे दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सन्नी दहिया ने कहा कि वह काफी समय से पे ग्रेड बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

जिले में पटवारियों के 130 पद स्वीकृत हैं, इनमें से 79 की नियुक्ति की गई है। बाकी पद खाली होने की वजह से पटवारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। पटवारियों की हड़ताल के चलते फर्द के कार्य, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, कोर्ट में जमानत लेने का काम, ऋण सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित रहे। पटवारखाने व तहसील परिसरों में आए लोगों को परेशानी हुई। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि पटवारियों व कानूनगो ने 26 दिसंबर 2022 से लेकर 4 जनवरी 2023 तक हड़ताल रखी थी। 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वार्ता कर उनकी पे ग्रेड 3200 रुपये करने का वादा करते हुए हड़ताल समाप्त करवाई थी। एक साल बीतने के बावजूद सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। पटवारियों और कानूनगो को पहले की तरह 2400 रुपये पे ग्रेड मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रधान सन्नी दहिया ने कहा कि कानूनगो व पटवारी लंबे समय से पे-ग्रेड बढ़ाने, कानूनगो के सर्कल बढ़ाने और रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए पटवारी की भर्तियां निकालने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने अब तक उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। ऐसे में उन्हें मजबूरन तीन दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सभी अपनी मांगों को लेकर 5 जनवरी तक लघु सचिवालय परिसर में ही धरना देंगे। सरकार ने इस समयावधि में उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अपनी जमीन बेटे के नाम कराना चाहता हूं। इसी सिलसिले से पटवारखाने में आया हूं। पटवारखाने में सभी कमरों पर ताले लटके मिले। बाद में पता चला कि पटवारी हड़ताल पर गए हुए हैं।
-राजसिंह, निवासी भदाना गांव


पटवारियों के हड़ताल पर जाने के चलते पटवारखाने में कोई काम नहीं हो सका। पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद ही राहत मिल सकेगी। सरकार की ओर से उनकी मांग को मान लेना चाहिए।

-कर्मबीर, चौहान कॉलोनी

वर्जन
जिले के 79 पटवारी हड़ताल में शामिल रहे। तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। पटवारियों की गैर हाजिरी लगाकर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। सभी 19 कानूनगो अपनी ड्यूटी पर थे।
-हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed