फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On 10th, Chief Minister will distribute registry of plots to the beneficiaries in the city.

Sonipat News: 10 को मुख्यमंत्री शहर में, लाभार्थियों को वितरित करेंगे प्लॉटों की रजिस्ट्री

Fri, 07 Jun 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
On 10th, Chief Minister will distribute registry of plots to the beneficiaries in the city.
सोनीपत। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 10 जून को मुरथल स्थित दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को 100-100 गज की रजिस्ट्री वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पंचायती राज विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सोनीपत सहित विभिन्न जिलों के उपायुक्त के साथ बैठक की। बैठक में महानिदेशक अमित अग्रवाल ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए उचित साधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी लाभार्थी समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लाभार्थियों के बैठने, पेयजल, शौचालय व अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करवाया जाए। कार्यक्रम में सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस बल की तैनाती की जाए। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुशील मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित सभी बीडीपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed