फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Olympic medal winners honored on Sports Day

खेल दिवस पर ओलंपिक के पदक विजेताओं का सम्मान

Mon, 30 Aug 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Olympic medal winners honored on Sports Day
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में युवा खिलाड़ियों की दौड़ को हरी झंडी देकर रवाना करते ह? - फोटो : Sonipat
भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), बहालगढ़ में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र की निदेशक ललिता शर्मा ने ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया, हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाले सुमित कुमार, भारतीय कुश्ती टीम के कोच जगमिंदर सिंह, सहायक कोच अनिल मान और भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष कुमार दुबे को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र में अभ्यास के लिए आने वाले युवा खिलाड़ियों की एक किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। पदक विजेताओं ने केंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों व कोचों ने टोक्यो ओलंपिक से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। सभी ने विश्वास दिलाया कि आगामी समय में आने वाली स्पर्धाओं में उनका प्रदर्शन और बेहतर होगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के इंचार्ज वजीर सिंह फोगाट ने कहा कि साई की खेल प्रोत्साहन को लेकर जारी योजनाओं से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिल रहा है।

अभिनंदन समारोह में पहुंचे पदक विजेता रवि दहिया, बजरंग पूनिया, हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार, कुश्ती को

अभिनंदन समारोह में पहुंचे पदक विजेता रवि दहिया, बजरंग पूनिया, हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार, कुश्ती को- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed