{"_id":"6401828394ee07b667033064","slug":"old-man-found-murdered-in-village-badoli-of-sonipat-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, गांव बड़ौली में देर रात हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, गांव बड़ौली में देर रात हुई वारदात
Fri, 03 Mar 2023 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:45 AM IST
सार
गांव बड़ौली निवासी महेंद्र (65) गुरुवार रात को घर के बाहर चौपाल के पास चारपाई डालकर सोए थे। महेंद्र अक्सर घर के बरामदे में या बाहर ही सोते थे। खासकर गर्मी का मौसम आते ही वह चारपाई घर के बाहर डाल लेते थे।
विज्ञापन
सोनीपत में बुजुर्ग की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव बड़ौली में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की देर रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से छह वार कर हत्या कर दी। सुबह परिजन जब बुजुर्ग को उठाने पहुंचे तो हत्या का पता लगा। जिस पर मामले से बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी व सीआईए-2 प्रभारी अपनी टीमों के साथ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
साथ ही एसीपी विपिन कादियान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिवार ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
गांव बड़ौली निवासी मनोज ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करते हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह (65) वीरवार रात को घर के बाहर चौपाल के पास चारपाई डालकर सो गए थे। महेंद्र अक्सर घर के बरामदे या बाहर ही सोते थे। खासकर गर्मी का मौसम आते ही वह चारपाई घर के बाहर डाल लेते थे।
विज्ञापन
मनोज ने बताया कि उनके पिता ही सुबह उठकर अपने पशुओं का दूध दोहते थे। शुक्रवार सुबह जब उनके पिता नहीं उठे तो वह उन्हें जगाने के लिए पहुंचे। तब उन्होंने रजाई हटाकर देखा तो उनके पिता लहूलुहान हालत में थे। पेट पर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की गई। इस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया।
सूचना के बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत व सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी विपिन कादियान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मनोज के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पेट पर मिले धारदार हथियार के चार निशान
मनोज ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपने पिता को उठाने के लिए रजाई को हटाया तो उनके पेट के पास सफेद कुर्ता खून से लाल हुआ मिला। उन्होंने देखा कि उनके पेट पर धारदार हथियार (चाकू) के चार निशान थे। साथ ही उनके दाहिने हाथ के अंगूठे व उसके ऊपर भी धारदार हथियार से दो वार किए गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई।
चार बेटियों और इकलौते बेटे का पिता था महेंद्र
गांव बड़ौली निवासी महेंद्र सिंह के पास चार बेटियां व एक बेटा है। उन्होंने अपने पांचों बच्चों की शादी कर रखी थी। वह फिलहाल घर पर ही रहकर छोटे-मोटे काम कर परिवार की मदद करते थे। उनकी हत्या किए जाने से परिजन व ग्रामीण स्तब्ध हैं। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से मना किया है। ऐसे में पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पहल शुरू कर दी है।
गांव बड़ौली में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। - इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़