फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Officials should make comprehensive arrangements in the markets for the purchase of mustard and wheat.

Sonipat News: सरसों-गेहूं की खरीद को लेकर मंडियों में व्यापक प्रबंध करें अधिकारी

Wed, 20 Mar 2024 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Officials should make comprehensive arrangements in the markets for the purchase of mustard and wheat.
 सोनीपत के लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। संवाद
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने निर्देश दिए कि मंडियों व खरीद केंद्रों में फसल खरीद के पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में पंजीकृत किसानों की फसलों की ही सरकारी खरीद की जाएगी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर फसलों के सत्यापन का कार्य जल्द पूरा करें।
विज्ञापन


उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व मार्केट कमेटी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी मंडियों व खरीद केंद्रों में फसल खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मंडियों व खरीद केंद्रों में सफाई के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, बिजली तथा गेट इत्यादि की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें। गेट पास की व्यवस्था करते हुए मंडियों में ऑपरेटर व नमी मापक यंत्र का प्रबंध रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि फसल आवक के साथ खरीद के तुरंत बाद उठान सुनिश्चित करें, जिसके लिए ट्रांसपोर्टर को विशेष निर्देश दें।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेते हुए इंतकाल, पार्टिशन, नक्शा-ख, पैरोल केसों की रिकवरी, 47-ए के तहत रिकवरी, सरफेसी एक्ट, स्टांप ड्यूटी, रिकॉर्ड रूम का आधुनिकीकरण, स्वामित्व, सीएम विंडो इत्यादि की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम विवेक आर्य, निर्मल नागर, श्वेता सुहाग, अमित कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विंशेल सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed