फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NSS volunteers welcomed on reaching the collegeNSS volunteers welcomed on reaching the college

Sonipat News: एनएसएस स्वयंसेवकों का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत

Wed, 22 Jan 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers welcomed on reaching the collegeNSS volunteers welcomed on reaching the college
फोटो 06- सोनीपत के वेस्ट राम नगर स्थित छोटूराम आर्य महाविद्यालय में पदाधिकारियों के साथ एनएसएस
सोनीपत। वेस्ट रामनगर स्थित छोटूराम आर्य महाविद्यालय में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर से लौटे दो राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। यह शिविर रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की तरफ से 8 से 15 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 28 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया था। इसमें से महाविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवक हिमांशु व शुभम शामिल रहे। विद्यालय प्रांगण में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऊषा दहिया ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। शिविर में विश्वविद्यालय की तरफ से डॉ. अभिमन्यु मलिक ने बतौर समन्वयक शिरकत की थी। स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न साहसिक गतिविधियों की। उन्होंने इस दौरान हिडिंबा देवी मंदिर, अंजनी महादेव दर्शन, मणिकर्ण साहिब में सफाई अभियान व मनाली मॉल रोड पर एचआईवी एड्स और जिम्मेदार पर्यटक थीम पर नुक्कड़ नाटक भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed