फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now the principals, professors of state schools will get admission in private schools

नियम 134ए : निजी स्कूलों में अब राजकीय विद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक दिलवाएंगे दाखिला

Sat, 25 Dec 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now the principals, professors of state schools will get admission in private schools
नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों का निजी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत राजकीय विद्यालयों के 18 प्राचार्य, मुख्याध्यापक व प्राध्यापकों की अलग-अलग निजी स्कूलों में ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही यह निर्देश दिए गए हैं कि नियम 134ए के तहत आने वाले विद्यार्थियों को नियमानुसार दाखिला देना सुनिश्चित किया जाए। ये शिक्षा अधिकारी 31 दिसंबर तक निजी स्कूलों में दाखिला संबंधी व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में बेहतर शिक्षा दिलवाने के उद्देश्य से 5 दिसंबर को नियम 134ए के तहत मूल्यांकन परीक्षा हुई, जिसका परिणाम 16 दिसंबर को घोषित किया गया। परिणाम घोषित करने के साथ ही पात्र विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट कर दिए गए थे। जिन विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट हुए थे, उनके अभिभावकों ने अपने बच्चों का नए स्कूल में दाखिला करवाने के लिए पुराने स्कूलों से एसएलसी निकलवा लिया। इसके बाद निजी स्कूलों ने विद्यार्थियों को दाखिला देने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में अभिभावकों ने छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में तीन दिन तक निजी स्कूलों में धरना देने के साथ ही डीईओ कार्यालय पर भी जमकर प्रदर्शन किया। निजी स्कूलों द्वारा दाखिले में की जा रही आनाकानी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने पात्र विद्यार्थियों की निजी स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 24 से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी थी। शिक्षा अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई स्कूल संचालक दाखिले में आनाकानी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसकी कहां लगी ड्यूटी
नाम स्कूल
अजीत सिंह, प्राध्यापक ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल, देवडू रोड
पवन, प्राध्यापक ऋषिकुल वल्र्ड अकादमी, देवडू रोड
प्रवीन रोहिल्ला साउथ प्वाइंट स्कूल, पुरखास रोड
मदन लाल गुप्ता, प्राचार्य दिल्ली विद्यापीठ, देवडू रोड
सुनील त्यागी, प्राचार्य विवेकानंद स्कूल, ककरोई रोड
प्रियव्रत, प्राचार्य शिव मॉडर्न स्कूल, ककरोई रोड
अनिल मलिक, प्राचार्य डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल, सेक्टर-15
दीपक आंतिल, प्राध्यापक हैप्पी चाइल्ड स्कूल, महलाना रोड
प्रवीन कुमार, प्राध्यापक ऋषिकुल स्कूल, गोहाना रोड
हजारी लाल, प्राध्यापक साउथ प्वाइंट स्कूल, मुरथल
प्रदीप मलिक, प्राध्यापक जेपी जैन स्कूल, देवड़ू रोड
तेज सिंह गेटवे स्कूल, सोनीपत
मुनेश, प्राध्यापक जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल
नीरज शर्मा, प्राध्यापक लिटल एंजल्स स्कूल
सुरेश चंद्र, मुख्याध्यापक वैदिक ईरा स्कूल, रत्नगढ़
नरेंद्र सरोहा, प्राध्यापक श्रीराम मॉडर्न स्कूल
रमेश कुमार, मुख्याध्यापक वीएसपीके स्कूल, मैपस्को सिटी
रविंद्र सिंह, मुख्याध्यापक श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल, मुरथल रोड
वर्जन
नियम 134ए के तहत सभी पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाया जाएगा। इसके लिए राजकीय स्कूलों के प्राचार्य, मुख्याध्यापक व प्राध्यापकों की निजी स्कूलों में ड्यूटी लगाई गई है। अगर कोई निजी स्कूल दाखिला देने मेें आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रोमिला भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed