फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now the heat will increase, the mercury will reach 42 degrees Celsius by the weekend

Sonipat News: अब बढ़ेगा गर्मी, सप्ताहांत तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

Mon, 21 Apr 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now the heat will increase, the mercury will reach 42 degrees Celsius by the weekend
फोटो :12: सोनीपत में बढ़ती गर्मी के बीच अनाज मंडी में गेहूं की पीपल के पेड़ की छांव में बोरियों
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो चुका है, जिसका असर अब तापमान पर दिखाई देगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी का सितम बढ़ने लगेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सप्ताह के अंत तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लोगों को अब लू का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अप्रैल में अब तक दो बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिससे क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चली। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब इस सप्ताह में गर्मी ज्यादा पड़ने का अनुमान है। दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहेगा और गर्म हवाएं घर से बाहर निकलने वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। आमतौर पर जिले में लू मई के पहले सप्ताह में चलती है, लेकिन इस बार करीब 10 दिन पहले ही इसके चलने के आसार नजर आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही राजस्थान की ओर से गर्म हवा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी है। इससे तापमान में वृद्धि शुरू होगी। सुबह 10 बजे के बाद से ही गर्म हवा महसूस होने लगेंगी। दोपहर तक यह लू का रूप ले सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनके अनुसार इस बार अप्रैल में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन




गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग अंतिम चरण में पहुंची

अप्रैल में दो बार हुई बूंदाबांदी ने गेहूं की कटाई में जुटे किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी। मंडियों में भी गेहूं भीगने के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। अब मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है, जिससे कटाई का कार्य बाधित नहीं होगा। विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले एक सप्ताह के भीतर गेहूं की कटाई का कार्य पूरा हो जाएगा। जिले में करीब 1.45 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की खेती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके प्रभाव से शुक्रवार को बूंदाबांदी और तेज हवा चली थी। अब उसका असर समाप्त हो गया है। तापमान में तेजी से वृद्धि होने आ अनुमान है। लू का भी सामना करना पड़ सकता है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके, सोनीपत।

फोटो :12: सोनीपत में बढ़ती गर्मी के बीच अनाज मंडी में गेहूं की पीपल के पेड़ की छांव में बोरियों

फोटो :12: सोनीपत में बढ़ती गर्मी के बीच अनाज मंडी में गेहूं की पीपल के पेड़ की छांव में बोरियों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed