फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now the beneficiaries themselves will be able to correct the wrong entry to get the vaccine

वैक्सीन लगवाने के लिए गलत हुई एंट्री को अब लाभार्थी खुद कर सकेंगे ठीक

Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now the beneficiaries themselves will be able to correct the wrong entry to get the vaccine
कोविन एप पर लगातार मिल रही त्रुटियों को ठीक करने के लिए लाभार्थियों को टीकाकरण केंद्रों व आशा कार्यकर्ताओं के चक्कर काटने पड़ रहे थे। लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोविन एप पर विकल्प जारी कर दिया है। नए विकल्प से लाभार्थी खुद कोविन पर जाकर अपनी गलत एंट्री को ठीक कर सकते हैं और अपने टीकाकरण प्रमाण पत्र को ठीक कर सकते हैं। अब लाभार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के दौरान कोविन एप पर एंट्री करने के लिए सक्षम युवा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। जिले में टीकाकरण तेज होने पर कोविन एप पर एंट्री करने का काम बढ़ जाता है, ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी और सक्षम युवाओं से गलत एंट्री हो जाती है। एंट्री को ठीक करने का विकल्प पता न होने पर एंट्री गलत ही रह जाती है, जिससे लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लाभार्थियों की परेशानी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नए विकल्प जारी किए जा रहे हैं, ताकि टीकाकरण प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।
विज्ञापन

अब एक मोबाइल नंबर पर 6 सदस्य लगवा सकते हैं वैक्सीन
कोविन एप पर पहले एक मोबाइल नंबर पर 4 सदस्य ही टीकाकरण करवा सकते थे। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस नियम में बदलाव किया है। कोविन एप पर अब एक मोबाइल नंबर से 6 सदस्य पंजीकरण करवाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। लाभार्थियों को वैक्सीन लगवाने के लिए अलग-अलग नंबर देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविन एप में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब एक मोबाइल नंबर पर 4 की बजाय 6 सदस्य टीकाकरण करवा सकते हैं। वही, जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है और कोविन एप पर उनको वैक्सीन दोनों डोज लगी हुई दिख रही है, वे खुद ही दोनों की एंट्री को डिलीट कर सकते हैं और वैक्सीन लगवा सकते हैं। -डॉ. नीरज यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed