फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now thalassemia patients can be treated in BPS Medical College

अब बीपीएस मेडिकल कॉलेज में हो सकेगा थैलेसीमिया के मरीजों का इलाज

Mon, 06 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Now thalassemia patients can be treated in BPS Medical College
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Sonipat
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज की ओर से थैलेसीमिया के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। इस बीमारी के मरीज अब मेडिकल कॉलेज में ही इलाज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोहतक पीजीआई व दिल्ली के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही ऐसे मरीजों का मेडिकल कॉलेज में इलाज हो सकेगा। थैलेसीमिया के मरीजों का इलाज शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मशीनें स्थापित करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार थैलेसीमिया अनुवांशिक रोग है, जो बच्चों को माता-पिता के जरिये लग जाता है। इसमें शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण की प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है, जिससे रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं। इसकी पहचान बच्चे में तीन माह की आयु के बाद ही होती है। इसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है, जिससे उसे बार-बार बाहरी खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। इस बीमारी के इलाज की सुविधा अभी तक बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में नहीं थी। ऐसे में जिले व आसपास के मरीजों को इलाज कराने के लिए या तो रोहतक पीजीआई या फिर दिल्ली के अस्पतालों में जाना पड़ता है। इससे मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने थैलेसीमिया के मरीजों का यहीं पर इलाज शुरू कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

अलग से होगा वार्ड स्थापित, सभी मशीनों की सुविधा होगी
मेडिकल कालेज में थैलेसीमिया के मरीजों का इलाज करने के लिए अलग से वार्ड स्थापित किया जाएगा। इस वार्ड में सभी मशीनों की सुविधा होगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्थानीय अस्पताल में वार्ड स्थापित करने की प्रक्रिया के साथ ही मशीनों को लेकर प्रस्ताव बनाया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने यह प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही यहां मशीनों को स्थापित किया जाएगा, ताकि मरीजों का इलाज जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में थैलेसीमिया के मरीजों का इलाज शुरू करने की योजना बनाई। इसके लिए मशीनें स्थापित होंगी, जिसका प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके साथ ही अन्य प्रक्रिया भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर पर शुरू कर दी है। मशीनों की मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही उन्हें स्थापित करवा मरीजों का इलाज शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें दूर-दराज के क्षेत्र में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
- डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed