फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now no increase toll tax.

देशभर में अभी नहीं बढ़ाया जाएगा टोल टैक्स

Sat, 28 Mar 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now no increase toll tax.
सोनीपत। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद से सब कुछ ठप हो गया है। इस लॉकडाउन में जहां सरकार राहत पैकेज की लगातार घोषणाएं कर रही है, वहीं एक बड़ा फैसला टोल टैक्स के लिए लिया गया है। हर साल एक अप्रैल से बढ़ने वाला टोल टैक्स इस बार नहीं बढ़ाया जाएगा। टोल टैक्स को अप्रैल के बाद कब से बढ़ाया जाए, उसपर परिवहन मंत्रालय व एनएचएआई फैसला लेंगे।
विज्ञापन

देशभर के सभी टोल प्लाजा पर नया वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से टैक्स को रिवाइज किया जाता है। जिससे टोल टैक्स में 5 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की जाती है। देश के सभी टोल प्लाजा पर हर बार की तरह टैक्स बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने पूरी तैयारी कर दी और उसकी गणना करके लिस्ट भी तैयार की गई। लेकिन टोल टैक्स बढ़ाने से पहले ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के कारण अधिकतर टोल प्लाजा 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए गए है। लेकिन टोल प्लाजा खुलने के बाद भी टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा। एनएचएआई ने यह साफ कर दिया है कि टैक्स अभी नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके लिए परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखा गया है और टैक्स बढ़ाने को लेकर गाइडलाइन मांगी गई है। हालांकि एनएचएआई के अधिकारी यह कह रहे है कि अभी तीन महीने टोल टैक्स नहीं बढ़ाए जाएंगे। लेकिन इसपर आखिरी फैसला परिवहन मंत्रालय से कोई गाइडलाइन आने के बाद ही साफ किया जाएगा। इस तरह से देशभर के वाहन चालकों को टोल टैक्स बढ़ोतरी नहीं करके भी राहत देने का काम सरकार करेगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरा देश लॉकडाउन है और ऐसे में टोल टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर परिवहन मंत्रालय से गाइडलाइन मांगी गई है, जिससे बाद पूरी स्थिति साफ होगी कि टोल टैक्स को कब से बढ़ाया जाएगा। इस समय हर किसी का ध्यान केवल कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने पर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष जैन, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed