फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now Nihang will check the security of Guru Granth Sahib in Gurdwaras, if there is any defect, then pick it up and keep it in another

अब गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब की सुरक्षा जाचेंगे निहंग, कहीं खामी दिखी तो उठाकर दूसरे में रखेंगे

Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now Nihang will check the security of Guru Granth Sahib in Gurdwaras, if there is any defect, then pick it up and keep it in another
कुंडली बॉर्डर पर डटे निहंग जत्थेदारों ने कहा कि वह पंजाब के गुरुद्वारों में स्थापित गुरु ग्रंथ साहिब की सुरक्षा देखने जाएंगें। इसके लिए दो जत्थों को भेजा जाएगा। अगर सुरक्षा में खामी दिखी तो उस गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर दूसरे गुरुद्वारे में रखा जाएगा। इसके लिए निहंगों ने दो कमेटियों का गठन भी किया है, जिनका नेतृत्व बाबा चड़त सिंह व बाबा कुलविंदर सिंह करेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसान मोर्चा से पूछकर यहां नहीं आए थे, तो अब किसी के कहने पर यहां से जाएंगे भी नहीं।
विज्ञापन

वीरवार शाम को कुंडली बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत में निहंग जत्थेदार राजा राज सिंह व कुलविंद्र सिंह ने कहा कि जिस गुरुद्वारे में अब गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी होगी, वहां की प्रबंधक कमेटी को इसका जिम्मेदार माना जाएगा। गुरुद्वारों के बाहर पूरी कमेटी के मोबाइल नंबरों की सूची लगानी होगी। बेअदबी रोकने की जिम्मेदारी अकाल तख्त के जत्थेदार की भी होगी। निहंग जत्थेदारों ने कहा कि अब तक 300-400 बेअदबी के मामले आ चुके हैं। उसके बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने दोहराया कि बेअदबी के मामलों में इसी तरह का परिणाम होगा, जैसा कुंडली बॉर्डर पर हुआ। सरकार को अगर ऐसे मामले रोकने हैं तो बेअदबी करने वालों के लिए फांसी का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके कदम का पंथक जत्थेबंदियां स्वागत कर रहीं हैं। केवल वह लोग ही विरोध कर रहे हैं जो सिख धर्म की मर्यादा को नहीं जानते। निहंग जत्थेदारों ने अपने इस फैसले को लेकर सप्ताह तक गुरुद्वारों के ग्रंथियों से सुझाव मांगे हैं और पूछा है कि वह बताएं कि उन्होंने बेअदबी बारे सही फैसला लिया है या नहीं। इसके बाद वह अपनी कार्रवाई शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि बाबा अमन सिंह के जत्थे में कुछ गलत लोग घुस गए हैं, जिनके बारे में वह जल्दी ही फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहंग जत्थेदारों ने पुलिस के उस दावे का भी जवाब दिया है, जिसमें कहा गया था पुलिस के पास कुछ मुख्य आरोपियों के नाम है और जिनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस पर जत्थेदार राजा राज सिंह ने कहा कि पुलिस उन्हें आरोपियों के नाम बताए। इसके बाद वह विचार करेंगे कि गिरफ्तारी दी जाएगी या नहीं।

निहंग जत्थेदारों का कहना है कि कई किसान उनके सम्मेलन में पहुंचे थे। उन्होंने भी अपनी तरफ से कहा है कि वह यहां रहें, हमें कोई तकलीफ नहीं है। साथ ही कहा कि जो आपस के गिले-शिकवे हैं वह मिल बैठकर दूर कर लेंगे। सहमति बनी है कि निहंग जत्थेदारियों व मोर्चा के 3-3 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो मसले का हल करेगी। मोर्चा में कुछ शरारती तत्व घुस गए हैं, जो मोर्चे को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed