फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now Municipal Council employees will get property ID verified

Sonipat News: अब नगर परिषद के कर्मचारी संपत्ति आईडी को करवाएंगे सत्यापित

Sun, 10 Mar 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Mar 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Now Municipal Council employees will get property ID verified
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से संपत्ति आईडी का स्वयं सत्यापित करने के प्रयासों के बाद भी उपभोक्ता रुचि नहीं ले रहे हैं। 33 हजार उपभोक्ताओं में से महज 4300 उपभोक्ताओं ने ही अपनी संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित कराया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार संपत्ति आईडी के स्वयं सत्यापित होने के बाद उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं उपभोक्ताओं की संपत्ति आईडी भी लॉक हो जाएगी। इसके बाद उपभोक्ता की अनुमति के बिना कोई कर्मचारी या अन्य लोग उनकी संपत्ति आईडी से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद में 33 हजार से अधिक संपत्ति आईडी हैं। नप की तरफ से संपत्ति आईडी की त्रुटियों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिन संपत्ति आईडी की त्रुटियां ठीक हो जाती हैं या जिन संपत्ति आईडी में कोई त्रुटि नहीं हैं, उन आईडी पर उपभोक्ता से स्वयं सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करा लिया जाता है, ताकि उन संपत्ति आईडी को फिर से ठीक करने की आवश्यकता न हो और अन्य संपत्ति आईडी को ठीक किया जा सके, लेकिन उपभोक्ता इस संबंध में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर परिषद के अधिकारियों ने संपत्ति आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए नप परिसर में दो हेल्प डेस्क बनाए हैं। साथ ही वार्ड पार्षदों को जिम्मेदारी दी है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की नप कर्मचारियों के संग मिलकर संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित कराएं, ताकि उनकी संपत्ति को लॉक किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित होने के बाद लॉक हो जाएगी। उसके बाद अन्य कोई संपत्ति आईडी के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।

वर्जन
संपत्ति आईडी की त्रुटि को ठीक करवाने के बाद पोर्टल पर स्वयं स्थापित प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। वहीं नगर परिषद की तरफ से 31 मार्च तक अतिरिक्त छूट दी जा रही है। अब वार्ड पार्षदों की जिम्मेदारी लगाई है कि वह अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं की संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित कराएं।-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed