{"_id":"608077eb8ebc3e5918522cf4","slug":"now-corona-will-be-tested-daily-on-private-lab-sonipat-news-rtk605455949","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निजी लैब पर रोजाना होगी कोरोना की मुफ्त जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निजी लैब पर रोजाना होगी कोरोना की मुफ्त जांच
विज्ञापन
संदिग्ध मरीजों की जांच कराते वर्मा पैथ लैब व सेफ इंडिया फाउंडेशन के सदस्य।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर में ओल्ड रोहतक रोड स्थित वर्मा पैथ लैब पर में अब प्रतिदिन कोरोना के 30 संदिग्ध मरीजों की मुफ्त जांच होगी। जांच से पहले लैब की ओर से कूपन दिए जाएंगे, जिसके बाद टीम उनके सैंपल लेगी।
जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने के लिए प्रशासन की ओर से सीएचसी, नागरिक अस्पताल के अलावा मोबाइल टीमों का गठन किया है, लेकिन बढ़ते मामलों के चलते संदिग्ध मरीजों को जांच कराने में कई बार परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिला प्रशासन ने वर्मा पैथ लैब को कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच करने के लिए चयनित किया है। यहां हर रोज कोरोना के संदिग्ध मरीजों के 30 सैंपल होंगे। इसके लिए लैब की ओर से सुबह 9 से 11 बजे तक पहले कूपन दिए जाएंगे। कूपन के अनुसार ही संदिग्धों की जांच की जाएगी। लैब के निदेशक प्रवीन वर्मा ने बताया कि उनकी लैब व सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से यह पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को जांच कराने में कोई परेशानी नहीं होगी।