फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now children eat paratha and veg biryani in mid-day meal in Haryana list of 18 dishes prepared under diet plan

Haryana: अब बच्चे मिड-डे मील में खाएंगे पराठा और वेज बिरयानी, डाइट प्लान के तहत 18 व्यंजनों की बनाई सूची

Wed, 30 Apr 2025 08:42 AM IST
नवीन दलाल रविंद्र ठाकुर, सोनीपत
रविंद्र ठाकुर, सोनीपत Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Apr 2025 08:42 AM IST
सार

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मिड-डे मील योजना के तहत माह में प्रतिदिन के हिसाब से 18 व्यंजनों की सूची बनाई गई है, जो बच्चों का डाइट प्लान रहेगा। यह व्यंजन पौष्टिक आहार के साथ बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएंगे।

विज्ञापन
Now children eat paratha and veg biryani in mid-day meal in Haryana list of 18 dishes prepared under diet plan
सांकेतिक - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मिड-डे मील में मोटे अनाज का भरवा पराठा, दही, कढ़ी-पकोड़ा व वेज बिरयानी जैसे पौष्टिक आहार विद्यार्थियों का स्वाद बढ़ाकर उन्हें तंदरुस्त बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद मौसम के अनुसार मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव किया है। डाइट प्लान के तहत 18 व्यंजनों की सूची बनाई गई है। मिड-डे मील में बच्चों को हर दिन अलग-अलग व्यंजन परोसा जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 421 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 152 राजकीय मिडिल विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2024 में कक्षा पहली से आठवीं तक के करीब 82 हजार विद्यार्थियों को मिड-डे मील दिया जा रहा था। विभाग ने 1 मई से मिड-डे मील के मेन्यू का शेड्यूल जारी किया है। मिड-डे मील में पूरा माह बच्चों को अलग-अलग स्वाद का पौष्टिक भोजन मिलेगा।
विज्ञापन


मेन्यू में लापरवाही पर होगी कार्यवाही
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मिड-डे मील योजना के तहत माह में प्रतिदिन के हिसाब से 18 व्यंजनों की सूची बनाई गई है, जो बच्चों का डाइट प्लान रहेगा। यह व्यंजन पौष्टिक आहार के साथ बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएंगे। निर्धारित मेन्यू के आधार पर ही बच्चों को भोजन परोसा जाएगा। साथ ही मिड-डे मील के मेन्यू में लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह भोजन की होगी लैब में जांच
निर्धारित दिन के हिसाब से मेन्यू तैयार करवाने की जिम्मेदारी मिड-डे मील प्रभारी को सौंपी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि प्रभारी हर माह एक बार भोजन की लैब में जांच करवाएंगे। लैब जांच से भोजन की गुणवत्ता को परखा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर भोजन की पोषक तत्वों संबंधी गुणवत्ता कम मिलने पर जिम्मेदारी मिड-डे मील प्रभारी पर कार्यवाही की जाएगी।

1 मई से लागू होने वाला मेन्यू

पहला सप्ताह
दिन             व्यंजन
वीरवार             चावल, कढ़ी-पकोड़ा
शुक्रवार             गुड़, रोटी, दही
शनिवार            भरवा पराठा, दही
दूसरा सप्ताह
सोमवार            पौष्टिक सोया खिचड़ी
मंगलवार मीठी दलिया
बुधवार             चावल, सफेद छोले
वीरवार             चना दाल की खिचड़ी
शुक्रवार             मिस्सी पराठा

तीसरा सप्ताह
सोमवार             दाल-चावल
मंगलवार          रोटी, मूंग-मसूर दाल
बुधवार             मिस्सी रोटी, मौसमी सब्जी
वीरवार             मीठे मूंगफली चावल
शुक्रवार            नमकीन दलिया
शनिवार           गेहूं, रागी का पूड़ा

चौथा सप्ताह
सोमवार           वेज बिरयानी (सब्जी पुलाव), काले छोले
मंगलवार          रोटी, घीया-चने की दाल
बुधवार             राजमा-चावल
वीरवार            चावल, कढ़ी-पकोड़ा
शुक्रवार           गुड़, रोटी, दही
शनिवार            भरवा पराठा, दही

पांचवां सप्ताह
सोमवार            सोया खिचड़ी
मंगलवार          मीठी दलिया
बुधवार            चावल, सफेद छोले
वीरवार            चना दाल की खिचड़ी
शुक्रवार            मिस्सी पराठा
शनिवार            दाल चावल

अदिकारी के अनुसार
नए शैक्षणिक सत्र के साथ मिड-डे मील का नया मेन्यू जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए पौष्टिक आहार को ध्यान में रखते हुए राजकीय विद्यालयों में निर्धारित मिड-डे मील मेन्यू के हिसाब से बनाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना व मिड-डे मील की गुणवत्ता में कमी पाई जाने पर प्रभारी पर कार्यवाही की जाएगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed