फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now AC bus will ply on Chandigarh route again

Sonipat News: चंडीगढ़ रूट पर अब फिर फर्राटा भरेगी एसी बस

Fri, 12 Jan 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Now AC bus will ply on Chandigarh route again
बस अड्डा में खड़ी एसी बस। संवाद
गोहाना। रोहतक रोड स्थित गोहाना बस अड्डे से एसी बस को दिल्ली रूट पर महज 10 दिन चलाने के बाद दोबारा चंडीगढ़ रूट पर परिचालन शुरू कर दिया गया है। अब गोहाना से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री एसी बस की सेवा ले सकेंगे। पहले यह एसी बस गोहाना-दिल्ली रूट पर दो फेरे लगाती थी। अब गोहाना से चंडीगढ़ का एक फेरा लगाएगी।
विज्ञापन


गोहाना बस अड्डा में एक एसी बस उपलब्ध है। जिसकी बुकिंग को लेकर रोडवेज के अधिकारियों को बार-बार बस के रूट बदलने पड़ रहे हैं। पहले इस बस को गोहाना से चंडीगढ़ मार्ग पर चलाया गया था, लेकिन पर्याप्त बुकिंग पूरी नहीं होने पर 10 दिन पहले ही दिल्ली मार्ग पर परिचालन शुरू किया गया था। दिल्ली रूट पर भी जाने वाले यात्रियों ने एसी बस से मुंह मोड़े रखा। यहां पर भी पर्याप्त बुकिंग नहीं मिली तो अधिकारियों ने एसी बस को दोबारा चंडीगढ़ रूट पर चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों की मानें तो एसी बस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर गोहाना से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। यह बस गोहाना से चलकर पहले रोहतक जाएगी। रोहतक से सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और गोहाना, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। चंडीगढ़ से यह बस दोपहर एक बजे गोहाना के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

गोहाना बस अड्डा से एसी बस का मार्ग बदलकर दोबारा चंडीगढ़ कर दिया गया है। यह बस पहले गोहाना-दिल्ली रूट पर चलाई गई थी, लेकिन यात्रियों की कमी के चलते अब इस बस का परिचालन दिल्ली रूट से हटाकर चंडीगढ़ रूट पर शुरू कर दिया है।-राकेश सैनी, उप डीआई, बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed