{"_id":"67fabb77983aceec79023eea","slug":"notice-to-operator-for-opening-school-on-public-holiday-sonipat-news-c-197-1-snp1008-135127-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजकीय अवकाश में स्कूल खोलने पर संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजकीय अवकाश में स्कूल खोलने पर संचालक को नोटिस
Sun, 13 Apr 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। महावीर जयंती के दिन राजकीय अवकाश होने के बावजूद गांव कुराड़ स्थित गीता हाई स्कूल खुला मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया है।
खंड शिक्षा विभाग को जिला शिक्षा अधिकारी से सूचना मिली थी कि अवकाश के दिन भी स्कूल खुला है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल को बंद करवाया था।शिक्षा विभाग की ओर से अब अवकाश के दिन स्कूल का संचालन करने पर जवाब-तलब किया गया है। नोटिस में पूछा गया है कि स्पष्ट आदेशों के बावजूद अवकाश के दिन स्कूल क्यों खोला गया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी निजी स्कूल संचालकों की ऑनलाइन बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी राजकीय अवकाश के दिन यदि कोई स्कूल खुला मिला तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।