{"_id":"5f99ab478ebc3e9bc61cbbbb","slug":"notice-to-hospital-manager-on-handing-over-the-corpse-of-corona-infected-retired-draftsman-to-family-sonipat-news-rtk580492939","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित रिटायर्ड ड्राफ्टमैन का शव परिजनों को सौंपने पर अस्पताल प्रबंधक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित रिटायर्ड ड्राफ्टमैन का शव परिजनों को सौंपने पर अस्पताल प्रबंधक को नोटिस
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना पॉजीटिव नगर निगम के रिटायर्ड ड्राफ्टमैन की मौत के बाद शव परिजनों को सौंपने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। सात सदस्यीय टीम ने मामले की जांच कर मौत के कारण कोरोना माना है।
सेक्टर-23 के रहने वाले नगर निगम के रिटायर्ड ड्राफ्ट्समैन अचानक बीमार हो गए थे। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 सितंबर को उनका ऑप्रेशन किया गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा। उन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान 23 अक्तूबर सुबह करीब 5 बजे दम तोड़ दिया और अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया था। इस पर परिजनों ने रीति रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। मौत से दो दिन पहले अस्पताल स्टाफ ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर निजी लैब में जांच के लिए भेजा था। जिसकी रिपोर्ट 23 अक्तूबर दोपहर बाद पॉजिटिव मिली थी। इस पर मामला संज्ञान में लेते हुए सात सदस्यीय टीम ने जांच की और अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि
कैंसर ग्रस्त नगर निगम के रिटायर्ड ड्राफ्ट्समैन को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सैंपल रिपोर्ट आने से पहले शव को परिजनों को सौंपना अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।