फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Noodles manufacturing company accused of spreading pollution

Sonipat News: नूडल्स निर्माता कंपनी पर प्रदूषण फैलाने का आरोप

Fri, 18 Jul 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 18 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Noodles manufacturing company accused of spreading pollution
खरावड़ ​स्थित एक फैक्ट्री की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद
रोहतक। औद्योगिक क्षेत्र खरावड़ में एक नामी नूडल्स निर्माता कंपनी की चिमनी से प्रदूषण फैलने का मामला सामने आया है। शहर के नामी उद्योगपति ने इस बारे में प्रदूषण विभाग को शिकायत भी दी है। इसमें कंपनी के मानकों पर खरा नहीं होने व प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने का आरोप लगाया गया है। इधर कंपनी प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताते हुए सभी दस्तावेज नियमानुसार पूरे होने का दावा किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियां विभिन्न उत्पाद तैयार कर जिले की आर्थिक उन्नति में अहम योगदान दे रही हैं। इनमें नट-बोल्ट, हर्बल उत्पाद, नूड्ल्स, टॉफी-चॉकलेट, दूध व अन्य चीजें शामिल हैं। इन कपंनियों व फैक्टरियों में कुछ पर्यावरण संरक्षण के मापदंडों पर खरी नहीं उतर रही हैं। फैक्टरियों की चिमनी धुंआ छोड़ रही हैं। इनमें कुछ के पास तो प्रमाण पत्र तक नहीं है। पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के पास इसकी जानकारी तक नहीं है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

यही नहीं उद्योगपति राजेश जैन ने भी इलाके की एक नूडल्स निर्माता कंपनी की शिकायत की है। इसकी चिमनी से घना धुंआ निकलता है। इसका असर कंपनी के दो हजार कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। यही स्थिति आसपास की फैक्टरियों व कंपनियों और इलाके में रहने वाले लोगों की है। प्रदूषण संबंधी शिकायत से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी अवगत कराया जा चुका है। आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी फैक्टरी मालिक के साथ मिलीभगत कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस संबंध में सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी नूडल्स बनाती है। यह काम काफी समय से चल रहा है। फैक्टरी निमयानुसार चलाई जा रही है। चिमनी भी मानकों के तहत सही है। प्रदूषण प्रमाणपत्र व अन्य सभी दस्तावेज पूरे हैं। फैक्टरी से प्रदूषण फैलने का आरोप निराधार है। -साकेत अग्रवाल, एमडी, स्वस्थ आहार।

प्रदूषण संबंधी एक नूडल्स कंपनी की शिकायत आई है। इस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को सैंपल ले लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कंपनी के पास सभी चीजें उपलब्ध हैं।
दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed