फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nominations of eight candidates correct for the post of Principal

Sonipat News: प्रधान पद के लिए आठ उम्मीदवारों के नामांकन सही

Wed, 19 Feb 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nominations of eight candidates correct for the post of Principal
फोटो संख्या: 77 कनीना में चुनाव अधिकारी के कार्यालय में मौजूद कर्मचारी --संवाद
कनीना। नगर पालिका कनीना चुनाव को लेकर मंगलवार नामांकनों की छंटनी में प्रधान पद की प्रत्याशी के शैक्षणिक दस्तावेजों में अलग-अलग नाम मिलने से नामांकन रद्द किया गया, जबकि आठ उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। बुधवार को नामांकन वापसी का दिन रहेगा। नाम वापसी के बाद मैदान में डटे प्रत्याशियों की स्थिति भी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधान पद की प्रत्याशी स्नेह लता का फॉर्म रद्द कर दिया। उन्होंने बताया कि स्नेह लता के दसवीं की अंक तालिका में कुछ और नाम और बाकी अंक तालिकाओं में कुछ और नाम था। इस वजह से इसको रद्द कर दिया गया है, जबकि 51 पार्षदों के प्रत्याशियों के फार्म सही मिले। अब बुधवार को प्रत्याशी नामांकन वापस लेने का समय रहेगा। उसके बाद सभी को चुनाव चिन्ह दे दिया जाएगा। कनीना नगर पालिका चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब प्रधान पद के लिए आठ प्रत्याशी हैं। इनमें रिंपी कुमारी, सुमन, सुमन देवी, सरिता सिंह, कुसुमलता, संतोष, सबिता देवी, दीप्ति हैं। वार्ड पार्षदों के लिए 51 नामांकन दाखिल हुए है जो सही मिले। कनीना नगर पालिका चुनाव से संबंधित जो भी आपत्ति हो उसका कंट्रोल फोन नंबर 01285 -298086 जारी किया हुआ है। नगर पालिका चुनाव से संबंधित जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed