फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nitik massacre: Neeraj bought a pistol from jaggery seller in Samalkha, recovered

नितिक हत्याकांडः समालखा में गुड़ बेचने वाले से नीरज ने खरीदा था तमंचा, बरामद

Sat, 29 Aug 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nitik massacre: Neeraj bought a pistol from jaggery seller in Samalkha, recovered
गन्नौर। बीएसटी रोड स्थित दुकान में हुई नितिक की हत्या के मामले में प्रयुक्त तमंचा आरोपी नीरज ने समालखा में राह चलते रेहड़ी पर गुड़ बेचने वाले से खरीदा था। वह तमंचे को अपने साथ रखता था। घटना के दिन भी तमंचे को बैग में रख कर दुकान पर पहुंचा था। वहां हरीश ने उससे तमंचा लेकर नितिक को गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी से तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मोहाना निवासी नितिक बीएसटी रोड पर अपने मौसा राकेश की दुकान पर इनर्वटर बैट्री रिपेयरिंग का काम सीखता था। हरीश की कुछ दिन पहले किसी बात पर लेकर नितिक के साथ दुकान पर कहासुनी हो गई थी। हरीश ने इस रंजिश में 26 अगस्त को नितिक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने समालखा निवासी नीरज से तमंचा लेकर वारदात की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने नीरज से पूछताछ की तो उसने बताया कि तमंचा गुड़ बेचने वाले से खरीदा था। पुलिस ने अवैध हथियार को बरामद कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed