फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nisha was killed by shooting four and Suraj was shot three

निशा को चार और सूरज को तीन गोली मारकर की गई हत्या

Fri, 12 Nov 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nisha was killed by shooting four and Suraj was shot three
गांव हलालपुर अकादमी में राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान निशा व उसके भाई सूरज की हत्या के बाद दोनों के शवों का वीरवार दोपहर बाद सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सकों ने निशा को चार व सूरज को तीन गोलियां लगी होने की पुष्टि की है। शाम को दोनों के शवों का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान माहौल गमगीन बना रहा।
विज्ञापन

गांव हलालपुर की निशा (22) ने कोच की हरकतों का विरोध किया था, जिसके चलते उसकी बुधवार को गांव में स्थित सुशील कुश्ती अकादमी में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले कोच पवन ने उसके परिजनों को निशा की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। बेटी को लेने बेटे सूरज के साथ गई मां धनपति के सामने ही निशा को गोलियां मारी थीं। बाद में धनपति व उसके बेटे सूरज को भी गोली मार दी थी। निशा व सूरज की मौत हो गई थी। पुलिस ने वीरवार दोपहर बाद दोनों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, जिसमें निशा को चार गोलियां मारने की पुष्टि हुई। इसमें एक सिर, एक छाती व दो हाथ में लगी हैं। वहीं सूरज को कान, मुंह व कमर में गोलियां मारी गई हैं। पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि सातों गोलियों को सील कर दिया है। उन्हें पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed