{"_id":"63bac82253e6ea750f6159b9","slug":"nine-roadways-buses-will-become-condoms-today-problems-will-increase-for-passengers-sonipat-news-rtk6687124195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज की नौ बसें आज हो जाएंगी कंडम, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज की नौ बसें आज हो जाएंगी कंडम, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पहले से बसों की कमी झेल रहे सोनीपत रोडवेज डिपो में 9 बसें सोमवार को अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा कर रही हैं। सोमवार को विभिन्न रूटों पर फेरे लगाकर डिपो में आने के बाद इन बसों को कंडम घोषित कर दिया जाएगा। जिससे डिपो में रोडवेज बसों की संख्या घटकर 50 रह जाएगी। ऐसे में मंगलवार से कई रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित हो सकती हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
सोनीपत रोडवेज डिपो में कुछ साल पहले तक रोडवेज की करीब 120 बसें थी। डिपो में नई बसें नहीं आने और हर साल पुरानी बसों के कंडम होने के कारण डिपो में बसों की लगातार कमी होती जा रही है। नवंबर माह में जहां 7 बसों को कंडम घोषित कर दिया गया था, वहीं सोमवार को 9 और बसें कंडम हो जाएंगी। जिसके बाद डिपो में रोडवेज बसों की संख्या घटकर महज 50 हर जाएगी। 23 दिनों में 16 बसों के कंडम होने से डिपो की व्यवस्था ही डगमगाने लगी है। बसों की संख्या कम होने पर मंगलवार से कई लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी झेलनी पड़ सकती है।
कई रूटों पर लगती है यात्रियों की लंबी लाइन
सोनीपत बस अड्डे पर बसों की कमी से पहले ही यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में 9 और बसों के कंडम होने से यात्रियों को बस मिल पाना मुश्किल हो जाएगा। वर्तमान समय में सोनीपत डिपो में दिल्ली, पानीपत व बागपत रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इन रूटों पर बसों के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को भी सोनीपत से दिल्ली जाने के लिए काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
18 नई बसों का इंतजार, चेसिस का निरीक्षण करने जाएगी टीम
सोनीपत रोडवेज डिपो के लिए मुख्यालय की तरफ से 25 नई बसों की मंजूरी मिली हुई है। इनमें से 7 नई बसें डिपो में आ गई है। जबकि 18 बसें आनी अभी शेष हैं। इन बसों की चेसिस का निरीक्षण करने के लिए सोनीपत बस डिपो की एक टीम आगामी सप्ताह गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। जहां नई बसों की चेसिस की जांच करेगी। इसके बाद बसों की चेसिज पर बॉडी बांधी जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसें सोनीपत बस डिपो में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया में करीब दो माह का समय लग सकता है। तब तक यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ेगा।
सोनीपत रोडवेज डिपो की 9 बसें सोमवार को अपनी निर्धारित समय सीमा पूरी कर लेंगी। सोमवार शाम को रूटों पर चक्कर लगाकर लौटने के बाद इन बसों को कंडम घोषित कर दिया जाएगा। जिसके बाद डिपो में बसों की संख्या घटकर 50 रह जाएगी। पहले से बसों की कमी झेल रहे डिपो से 9 और बसें कंडम होने के बाद यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दे पाना मुश्किल होगा। हालांकि डिपो में 18 नई बसें आनी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। नई बसें आने के बाद डिपो में बसों की कमी को दूर किया जा सकेगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
कर्मबीर गहलावत, डीआई, रोडवेज डिपो