फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine lacs rupees came out of the person's account by putting a fake check.

फर्जी चेक लगाकर व्यक्ति के खाते से निकाले साढ़े नौ लाख रुपये

Sun, 22 Mar 2020 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Nine lacs rupees came out of the person's account by putting a fake check.
सोनीपत। शहर के एटलस रोड स्थित एक निजी बैंक में खाताधारक के खाते से फर्जी चेक लगाकर साढ़े नौ लाख रुपये निकालने के मामले में मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने बैंक के मैनेजर समेत तीन अधिकारियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव शादीपुर निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि उनका एटलस रोड पर स्थित एक बैंक में खाता है। उनके खाते में फर्जी चेक लगाकर साढ़े नौ लाख रुपये निकल लिए गए। इस बारे में 20 मार्च को उनके पास मैसेज आया था। जिस पर उन्होंने बैंक में संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। उसने बताया कि किसी फर्जी चेक पर किस तरह से राशि दी जा सकती है। उसने मॉडल टाउन चौकी पुलिस को शिकायत देकर बैंक के मैनेजर, सहायक मैनेजर व कैशियर पर मिलीभगत का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत तीनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुभाष चौक से एटलस रोड स्थित एक बैंक के मैनेजर, सहायक मैनेजर व कैशियर के खिलाफ खाते से साढ़े नौ लाख रुपये निकालने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैंक के अधिकारियों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। जिससे पता लग सकेगा कि किसने फर्जी चेक लगाकर नकदी निकाली। बैंक अधिकारियों की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश कुमार, चौकी प्रभारी, मॉडल टाउन चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed