फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine candidates admitted in Group D submitted documents, medical examination will be conducted today

Sonipat News: ग्रुप डी में भर्ती हुए नौ अभ्यर्थियों ने जमा कराएं दस्तावेज, आज होगी चिकित्सा जांच

Fri, 08 Mar 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nine candidates admitted in Group D submitted documents, medical examination will be conducted today
सोनीपत। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप डी भर्ती परिणाम घोषित कर दिया है। सरकार के आदेश में ग्रुप डी में भर्ती हुए अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच के लिए नागरिक अस्पताल खोला गया। दोपहर बाद चिकित्सा जांच कराने पहुंचे पांच-छह अभ्यर्थियों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय बंद मिला।
विज्ञापन

काफी देर तक इंतजार करने के बाद अभ्यर्थियों को वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। सिविल सर्जन को कार्यालय बंद होने की सूचना मिली तो कर्मचारियों को कार्यालय खोलने के निर्देश दिए। शाम 5 बजे तक खुले कार्यालय में 9 अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज जमा कराए। उनकी चिकित्सा जांच शनिवार को शुरू होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने वीरवार को ग्रुप डी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परिणाम घोषित किया था। चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच के लिए नागरिक अस्पताल खोलने के निर्देश दिए थे। सरकार के आदेश के बाद जिला अस्पताल को खोला गया। चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बैठाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सा जांच नहीं हो सकी। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर भी दोपहर 1 बजे तक कार्यालय में बैठे रहे। उसके बाद वह भी लंच पर चले गए। उनके जाने के कुछ देर बाद कार्यालय का गेट बंद करके कर्मचारी भी लंच पर चले गए। इस बीच दोपहर बाद चिकित्सा जांच कराने पहुंचे पांच-छह अभ्यर्थियों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय बंद मिला। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अभ्यर्थियों को वापस लौटना पड़ा। जब सिविल सर्जन को इसकी भनक लगी तो उन्होंने कर्मचारियों को तुरंत कार्यालय भेजा। शाम 5 बजे तक चिकित्सा जांच के लिए 9 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा हो सके। शनिवार व रविवार को चिकित्सा जांच के लिए नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड बैठेगा। इसके लिए सिविल सर्जन की ओर से आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
ग्रुप डी में चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच के लिए शनिवार व रविवार को अस्पताल में मेडिकल बोर्ड बैठेगा। शुक्रवार दोपहर कर्मचारी खाना खाने के लिए कार्यालय बंद करके चले गए थे। उनके आने के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा कराए गए।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed