फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nikita won silver medal in senior national ranking wrestling competition

सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता: हॉकी स्टिक छोड़ अखाड़े में उतरी निकिता ने जीता रजत, प्रेम सरोहा ने जीता कांस्य

Sat, 15 Jan 2022 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अनिल पहलवान की बेटी ने पहली बार में रजत पदक जीता है। उन्होंने 68 किलोग्राम भारवर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। निकिता के दादा, ताऊ, पिता, चाचा व भाई भी उत्कृष्ट पहलवान हैं। प्रतियोगिता में पहलवान प्रेम सरोहा ने भी कांस्य जीता। दोनों का रघुबीर अखाड़े में स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Nikita won silver medal in senior national ranking wrestling competition
रघुबीर अखाड़े में पहलवान निकिता व प्रेम सरोहा का स्वागत करते प्रशिक्षक व खेल प्रेमी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के रघुबीर अखाड़े की महिला पहलवान निकिता खत्री ने सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। हॉकी स्टिक छोड़कर पहलवानी में हाथ आजमाने वाली निकिता ने पहली बार में ही नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक जीता। वहीं अखाड़े के पहलवान प्रेम सरोहा ने भी बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। विजेताओं का अखाड़े में पहुंचने पर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


निकिता के पिता एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान अनिल खत्री ने बताया कि रघुवीर अखाड़े में अभ्यास कर ही उनकी बेटी निकिता खत्री ने यूपी के गोंडा में आयोजित हुई सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती के 68 किलो भार वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले वह नेशनल स्कूल गेम्स में कांस्य पदक जीत चुकी है। इसके साथ ही अखाड़े के पहलवान गांव जगदीशपुर निवासी प्रेम सरोहा ने भी 125 किलो भार वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता है। दोनों पहलवानों का शनिवार को रघुवीर अखाड़े में स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी छोड़कर अखाड़े में उतरी 

निकिता खत्री ने खेल का सफर हॉकी से शुरू किया था। वह हॉकी नेशनल में तीन बार स्वर्ण व दो बार कांस्य पदक जीतने वाली प्रदेश की टीम का हिस्सा रही हैं। अब उसने पहलवानी शुरू की है। निकिता के पिता अनिल खत्री वर्ष 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में देश को स्वर्ण दिला चुके हैं। उनके दादा गांव रायपुर निवासी रघुबीर बेहतरीन पहलवान रहे हैं। उनके ताऊ व चाचा के साथ ही भाई भी पहलवानी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed