फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nihangs will not go through the border till their demand is fulfilled

निहंगों का एलान-मांग पूरी होने तक बॉर्डर से नहीं जाएंगे

Thu, 02 Dec 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nihangs will not go through the border till their demand is fulfilled
सोनीपत। किसान आंदोलन को लेकर कुंडली बॉर्डर के धरनास्थल पर एक साल से डटे निहंग जत्थों ने भी एलान कर दिया है कि कोई कुछ भी कहे मगर वह किसानों की मांगें पूरी होने तक यहीं डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों की लंबित मांगों को मान लेती है तो वह खुशी-खुशी घर चले जाएंगे। साथ ही निहंगों ने एक स्वर में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा अपने पद से त्यागपत्र देकर भाजपा ज्वाइन किए जाने की निंदा की है।
विज्ञापन

निहंग बाबा राजा राज सिंह ने बुधवार रात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुरु कृपा से तीन कानून वापस हो गए हैं। अब सरकार को एमएसपी कमेटी का जल्द ही गठन कर उसे काम पर लगा देना चाहिए। साथ ही एक समय सीमा भी तय कर दी जाए कि एमएसपी को लेकर गठित कमेटी कब तक अपनी रिपोर्ट देगी ताकि किसान इस ओर से निश्चित हो जाएं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान हजारों किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की दिशा में भी ठोस पहल शुरू होनी चाहिए। आंदोलन के दौरान शहीद किसानों के आश्रितों के लिए मुआवजे की व्यवस्था भी जल्द ही होनी चाहिए। उन्होंने सरकार को चेताया कि मांगें पूरी होने से पहले वे घर जाने वाले नहीं बल्कि दोगुने उत्साह के साथ आंदोलन चलाएंगे।
विज्ञापन

निंहगों ने एक राय से दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा अपने पद से त्यागपत्र देकर भाजपा ज्वाइन किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं जो पूरा नहीं होगा क्योंकि उन्हें गलतफहमी हो गई कि भाजपा की हवा चल रही है। साथ ही कहा कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर किसानों और सिख कौम के साथ गद्दारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed