{"_id":"627405624a77023c6c77223e","slug":"newborn-girl-s-body-found-in-a-garbage-dump-on-deepalpur-road-sonipat-news-rtk645776759","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपालपुर रोड पर कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपालपुर रोड पर कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव
विज्ञापन
राई। गांव दीपालपुर के मानवता को शर्मसार करते हुए नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंकने का मामला सामने आया है। लोगों ने बच्ची का शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का मानना है कि किसी ने बेटी पैदा होने या लोक लाज के भय से नवजात को यहां फेंक दिया है। नवजात की मौत कैसी हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी।
बहालगढ़ थाना पुलिस को बुधवार देर शाम सूचना मिली कि दीपालपुर पावर हाउस के पास कूड़े के ढेर में नवजात का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो पता लगा कि नवजात बच्ची थी। उसको यहां पर लाकर कपड़े में लपेटकर फेंक दिया गया। वहां पर कई कुत्ते एकत्रित हो गए थे, जिसके चलते लोगों की निगाह बच्ची पर पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कुछ लोगों का मानना था कि किसी युवती ने शादी से पहला बच्चा होने पर अपना अपराध छिपाने के लिए नवजात को यहां पर फेंक दिया है। वहीं पुलिस व अन्य लोगों का मानना है कि बेटी पैदा होने या गर्भ छिपाने के लिए उसको यहां पर फेंक दिया गया है।
नवजात को फेंकने वालों का लगाया जा रहा पता
पुलिस ने नवजात शिशु का शव फेंकने वालों की पहचान के लिए पावर हाउस की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग व आसपास के निजी अस्पतालों से हाल ही हुई डिलिवरी की जानकारी मांगी है। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
वर्जन
गांव दीपालपुर के पास नवजात शिशु का शव मिला है। उसको फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है। नवजात शिशु के शव पर किसी अस्पताल का टैग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़