फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New Year begins: There is hustle and bustle in the market for shopping

नववर्ष आगाज : खरीदारी के लिए बाजार में रही चहल-पहल

Wed, 01 Jan 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
New Year begins: There is hustle and bustle in the market for shopping
सोनीपत। क्रिसमस पर्व के बाद कच्चे क्वार्टर मार्केट व बड़ा बाजार में नववर्ष के स्वागत को लेकर चहल-पहल रही। नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए गिफ्ट गैलरियों में ग्रीटिंग कार्ड व फूलों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने रिश्तेदारों, मित्रों, सहयोगियों को उपहार देने के लिए विभिन्न फूलों के गुलदस्तें व अन्य उपहार खरीदें। बाजार में दुकानों पर न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड, चॉकलेट पैकेट, टेडी बियर, परफ्यूम व अन्य सजावटी आइटम की काफी डिमांड रही।नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए ईमेल व एसएमएस का प्रचलन बढ़ने के बावजूद ग्रीटिंग कार्ड लोगों की पसंद बने हुए हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए युवाओं ने एक दिन पहले बाजार में जमकर खरीदारी की। कच्चे क्वार्टर मार्केट में दुकानदार गगन कुमार, अमित व नरेश ने बताया कि नववर्ष के स्वागत व बधाई देने के लिए टेडी बियर के साथ फोटो फरेम, मैसेज लिखे कॉफी मग, इलेक्ट्रॉनिक्स सीनरी, हैंड वॉच व वुड वर्क आइटमों की ज्यादा खरीदारी रही। इसके अलावा फ्लावर ग्रीटिंग, टैडी ग्रीटिंग सहित बधाइयों वाले संदेशों से भरे ग्रीटिंग कार्ड भी खूब पसंद किए गए। बाजार में दुकानों पर ग्रीटिंग कार्ड्स 10 से 250 रुपये तक उपलब्ध हैं। आमतौर पर फूलों के दामों में भी उछाल रहा। सिंगल गुलाब का फूल 20 रुपये तक बिक रहा है। वहीं गुलदस्ते 250 से 2500 रुपये तक तैयार किए जा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों पर टेडी बियर 80 से 4500 रुपये तक मंगवाए गए हैं। मैसेज व फोटो छपे कॉफी मग 150 से 600 रुपये, फोटो फ्रेम 100 से 2200 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स सीनरी- 300 से 8000 रुपये तक मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed